Nature Nature

बरसात आते ही डूब जाता वार्ड 23, ड्रेनेज लाइन बढ़ाने की उठी मांग

Nature

वार्ड 23 में जलभराव से त्रस्त लोगों का फूटा गुस्सा
अधिशाषी अधिकारी व चेयरमैन मानमल शर्मा को सौंपा ज्ञापन
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
नगर पालिका मण्डल श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड नंबर 23 में बरसाती पानी की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी एवं नगर पालिका चेयरमैन मानमल शर्मा को ज्ञापन सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिका द्वारा वर्तमान में बरसाती पानी की निकासी के लिए दो फुट चौड़ी ड्रेनेज पाइप लाइन बिछाई जा रही है, जो फिलहाल दुलाराम प्रजापत के चौराहे तक ही सीमित है। इसके आगे रामदेव मंदिर के पास तथा नानूराम छापोला के घर के समीप पानी की निकासी नहीं होने से बरसात के दिनों में महीनों तक जलभराव बना रहता है।
जलभराव के कारण क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने बताया कि लंबे समय तक पानी भरा रहने से स्वच्छता, स्वास्थ्य और यातायात तीनों प्रभावित होते हैं।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि ड्रेनेज पाइप लाइन व चैंबर को नानूराम छापोला के घर तक आगे बढ़ाया जाए, ताकि बरसाती पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके और वार्डवासियों को राहत मिल सके।
इस दौरान पूर्व पार्षद नगर पालिका मण्डल श्रीडूंगरगढ़ की ओर से भी प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई।इस दौरान मूलचंद स्वामी, नानूराम छापोला,एडवोकेट मनीष भार्गव, हड़मान भार्गव, रामचन्द्र प्रजापत,प्रेम सिखवाल,पवन सिखवाल,गोपाल भार्गव,नानूराम भार्गव,सुरेंद्र महावर,लक्ष्मीनारायण तावनिया,कुरड़ाराम भार्गव,गंगाराम सिखवाल,लीलाधर भार्गव, बुद्धाराम भार्गव एवं गोरधन भार्गव सहित कई लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    समाचार-गढ़ 12 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर के तटीय इलाके में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की दो नावों पर हमले की खबर सामने आई है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी…

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights