Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो से अधिक गांजा जब्त, तीन गिरफ़्तार

Nature

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो से अधिक गांजा जब्त
कार-बाइक सहित तीन तस्कर दबोचे, दशहरा मैदान मार्ग पर की गई नाकाबंदी में सफलता
श्रीडूंगरगढ़ | समाचार गढ़
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.032 किलोग्राम गांजा, एक कार और एक मोटरसाइकिल जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को दशहरा मैदान मार्ग स्थित चाणक्य लाइब्रेरी के पास की गई।
पुलिस अधीक्षक बीकानेर कावेन्द्र सिंह सागर के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा के निर्देशन एवं वृताधिकारी निकेत पारिक के सुपरविजन में थानाधिकारी कश्यप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक बलेनो कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें एक काले रंग के बैग से 10.032 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी
बाबूलाल रेगर पुत्र भंवरलाल, उम्र 50 वर्ष, निवासी बिग्गा बास वार्ड नंबर 24, श्रीडूंगरगढ़
संदीप रेगर पुत्र बाबूलाल रेगर, उम्र 18 वर्ष 3 माह, निवासी बिग्गा बास वार्ड नंबर 24, श्रीडूंगरगढ़
बाबूलाल रेगर पुत्र राधाकिशन, उम्र 48 वर्ष, निवासी गंगा माई मंदिर के पास, बिग्गा बास, श्रीडूंगरगढ़
जब्त वाहन
बलेनो कार नंबर RJ-07-CD-2687
मोटरसाइकिल नंबर RJ-07-BS-5408
पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों से गांजा तस्करी के नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज समाचार गढ़, 9 फरवरी 2026। संकल्प नाट्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में स्वः आनंद वी आचार्य की स्मृति में…

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    नाथद्वारा पाटोत्सव सम्पन्न साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान साहित्य मण्डल ने साहित्य विभूषण की मानद उपाधि से किया अलंकृत। समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। साहित्यिक गतिविधियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights