Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में गौवंश मौतों का मामला गरमाया, समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में गौवंश मौतों का मामला गरमाया, समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
समाचार गढ़ | श्रीडूंगरगढ़
नगरपालिका क्षेत्र में लगातार हो रही गौवंश की मौतों को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौवंश संरक्षण से जुड़ी आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ SDGH सेवा समिति ने बुधवार को उपखण्ड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
समिति के सेवादारों ने बताया कि पूर्व में प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद अब तक नगरपालिका द्वारा मौके से एक भी जीवित गौवंश को गौशाला में शिफ्ट नहीं किया गया है। वहीं स्थल पर ताजा गौवंश के शव पड़े होने से स्थिति और भी गंभीर बनती जा रही है।
समिति का कहना है कि गौमाता से सनातन धर्म की गहरी आस्था जुड़ी हुई है, ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं क्षेत्र की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं। समिति ने मृत गौवंशों में से रेंडम रूप से पांच शवों का पोस्टमार्टम करवाने, मौतों के वास्तविक कारणों की जांच करने और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में यह भी मांग रखी गई कि मृत गौवंशों को सम्मानपूर्वक सामूहिक समाधि दी जाए, वहीं मौके पर मौजूद जीवित गौवंश को तत्काल प्रभाव से गौशाला में भिजवाया जाए। इसके साथ ही क्षेत्र में पड़े मेडिकल वेस्ट व अवधिपार दवाओं के तुरंत निस्तारण की भी मांग की गई है।

  • Related Posts

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालातसमाचार गढ़ 19 अप्रैल 2026। ईरान ने कहा है कि उसे अमेरिका पर…

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    समाचार गढ़, 18 अप्रैल 2026। महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद से देश में राजनीतिक हलचल मचा हुआ है। इसी बीच आज रात 8:30 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights