Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर ईको भारत की जागरूकता रैली व कार्यशाला

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर ईको भारत की जागरूकता रैली व कार्यशाला

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। सड़क हादसों पर रोक और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ईको भारत संस्था द्वारा केंद्र सरकार के सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार व रेलवे स्टेशन परिसर में जागरूकता कार्यशाला और रैली का आयोजन किया गया।

अभियान की शुरुआत ईको भारत के संस्थापक सम्पत सारस्वत ‘बामनवाली’ के नेतृत्व में हुई। कार्यक्रम में टेम्पो, टैक्सी व रिक्शा चालकों को ओवरस्पीडिंग, गलत साइड ड्राइविंग और नशे में वाहन चलाने के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई रैली में “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” के नारे गूंजे। अंत में चालकों को नियमों के पालन और घायलों की मदद की शपथ दिलाई गई।

इस आयोजन में समाजसेवी आनंद जोशी, श्याम गिरी और सतीश मोट की अहम भूमिका रही। संस्थापक सम्पत सारस्वत ने बताया कि ईको भारत का लक्ष्य हर गांव-ढाणी तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाना है। उल्लेखनीय है कि ईको भारत को हाल ही में राजस्थान सरकार से बेस्ट स्टार्टअप का पुरस्कार मिला है तथा आईआईटी दिल्ली के साथ ईलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एमओयू भी हुआ है।

  • Related Posts

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान में बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। EEMS 1.0 पोर्टल को बंद कर दिया गया है और अब मई महीने…

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक दोबारा पासबुक के जरिए पढ़ाई करवा सकेंगे। लंबे समय से लागू प्रतिबंध को हटाते हुए शिक्षा विभाग ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights