समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में 31 लाख रूपए से अधिक रूपए हड़प लेने का मामला साईबर थाने में दर्ज हुआ है।
परिवादी जोधपुर निवासी व हाल बीछवाल बीकालेन निवासी रविंद्र कुमार पुत्र भूरमल उर्फ शाभूमाल जैन ने पुलिस को लिखित परिवाद देते हुए बताया कि 19 फरवरी 2026 से 19 मार्च 2026 के बीच व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर बाजार में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर 31 लाख से अधिक रूपए की धोखाधड़ी कर हड़प लिए है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










