Nature Nature

वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

Nature

समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026। मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। अब तक 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अभी 4 लोग लापता हैं। शनिवार को दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। आर्मी समेत 250 लोगों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। 14 किमी के दायरे में लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

एक शव देवरहा बाबा घाट के पास से बरामद किया गया। बेटे की लाश देखकर बुजुर्ग पिता रो पड़े। परिवार वालों ने उन्हें ढांढस बंधाया। बाकी लापता अब तक क्यों नहीं मिल पाए? इस सवाल पर रेस्क्यू में जुटे अफसर ने बताया कि यमुना का बहाव तेज है, इसलिए लोग बहकर दूर जा सकते हैं। नदी में गाद (कीचड़) और रेत में शव दबे हो सकते हैं। 24 घंटे बाद शव फूलकर ऊपर आ सकते हैं।

हादसा शुक्रवार दोपहर 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जहां 37 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई थी। घाट बांके बिहारी मंदिर से करीब 2 किमी दूर है। मृतकों में मां-बेटे, चाचा-चाची और बुआ-फूफा समेत एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं।

जिस जगह हादसा हुआ, वहां 25 फीट गहरा पानी है। शुरुआती जांच से पता चला है कि नाव की क्षमता 40 श्रद्धालुओं की थी। किसी भी श्रद्धालु को नाविक ने लाइफ जैकेट नहीं दी थी। पांटून पुल की रिपेयरिंग कर रहे लोगों और अन्य नाविकों ने कुछ लोगों को बचाया। बाद में प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू शुरू किया।

पुलिस ने आरोपी नाविक पप्पू निषाद को हादसे के 6 घंटे बाद यानी रात 9 बजे हिरासत में लिया। नाव उसकी खुद की थी। उसने श्रद्धालुओं को जुगल घाट से बैठाया था। हादसे के बाद फरार हो गया था।

  • Related Posts

    पैरोल आदेश के बाद भी 24 दिन जेल में रखा, सुप्रीम कोर्ट ने 11 लाख रुपए देने के दिए आदेश

    समाचार गढ़ 30 मई 2026।  सुप्रीम कार्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि किसी व्यक्ति को अदालत के रिहाई आदेश के बावजूद जेल में रखना उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता…

    सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ यज्ञ में बैठे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- मजदूरों की आवाज सुनो

    समाचार गढ़ 30 मई 2026 बाड़मेर। गिरल लिग्नाइट माइंस से जुड़े मजदूरों की मांगों को लेकर जारी आंदोलन के बीच शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी ने शनिवार को गिरल गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैरोल आदेश के बाद भी 24 दिन जेल में रखा, सुप्रीम कोर्ट ने 11 लाख रुपए देने के दिए आदेश

    पैरोल आदेश के बाद भी 24 दिन जेल में रखा, सुप्रीम कोर्ट ने 11 लाख रुपए देने के दिए आदेश

    सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ यज्ञ में बैठे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- मजदूरों की आवाज सुनो

    सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ यज्ञ में बैठे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- मजदूरों की आवाज सुनो

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते की चर्चाएं तेज, 300 अरब डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज का प्रस्ताव

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते की चर्चाएं तेज, 300 अरब डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज का प्रस्ताव

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights