Nature Nature

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

Nature

समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रनों की विस्फोट बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। शुक्रवार रात खेले गये इस मुकाबले में जितने शानदार सूर्यवंशी रहे हैं, उनके सहयोगी यशस्वी जायसवाल भी उतने ही बेहतरीन हैं। इस मैच में उन्होंने 8 गेंदों में 13 रन बनाये। और वह सर्वाधिक रन बनाने वालों दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। लेकिन दोनों के बीच मात्र 17 रन का अंतर हैं और उनके कुल 183 रन हैं। इसके अलावा शीर्ष तीन में आरआर का पूरा कब्जा बनाते हुए ध्रुव जुरेल तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाए गए 75 रन के बाद आरसीबी के खिलाफ भी 43 गेंदों में नाबाद 81 रन की शानदार पारी खेली।

इस मामले में दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी 160 रन के साथ और कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृष रघुवंशी 155 रन के साथ शीर्ष पांच में हैं। पर्पल कैप तालिका में भी आरआर शीर्ष पर है, जहां रवि बिश्नोई ने दो विकेट और जोड़कर कुल नौ विकेट कर लिए हैं। यह इस सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा के विकेटों की संख्या से तीन अधिक हैं। बिश्नोई ने आईपीएल 2025 के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आर आर की गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की है। पी कृष्णा के पीछे पांच विकेट के साथ नौ गेंदबाजो का एक समूह है। इसमें पंजाब किंग्स के विजयकुमार वैशाख, कृष्णा के टीम साथी राशिद खान, दिल्ली कैपिटल्स के लुंगी एनगिडी, लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव, आरसीबी के जैकब डफी, केकेआर के वैभव अरोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज और आरआर के दो अन्य गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर शामिल हैं।

  • Related Posts

    लगातार 7वें दिन बाजार में गिरावट, Nifty 24,000 के करीब; IT से लेकर डिफेंस शेयरों में बिकवाली

    समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। सुबह आईटी शेयरों में तेजी से उम्मीद जगी थी कि छह दिनों की गिरावट…

    600वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

    समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह भारत का 600वां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लगातार 7वें दिन बाजार में गिरावट, Nifty 24,000 के करीब; IT से लेकर डिफेंस शेयरों में बिकवाली

    लगातार 7वें दिन बाजार में गिरावट, Nifty 24,000 के करीब; IT से लेकर डिफेंस शेयरों में बिकवाली

    600वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

    600वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

    NEET पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA से UPSC जैसा मजबूत सिस्टम बनाने को कहा; सरकार बोली- परीक्षा में सेंध लगाना मुश्किल

    NEET पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA से UPSC जैसा मजबूत सिस्टम बनाने को कहा; सरकार बोली- परीक्षा में सेंध लगाना मुश्किल

    बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया अधिकार

    बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया अधिकार

    त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

    त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

    आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

    आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights