Nature Nature

वैशाखी पूर्णिमा, पीपल पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा 1 मई को, जानें महत्व, पूजा-विधि और शुभ योग

Nature

समाचार गढ़ 30 अप्रैल 2026। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष यह पावन पर्व 1 मई 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। यह दिन हिंदू और बौद्ध दोनों धर्मों के अनुयायियों के लिए विशेष महत्व रखता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ, उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और इसी तिथि को उनका महापरिनिर्वाण भी हुआ था। वहीं हिंदू मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु ने बुद्ध के रूप में अपना नौवां अवतार लिया था।

तिथि और शुभ योग
वैशाख पूर्णिमा तिथि 30 अप्रैल 2026 को रात 9ः13 बजे से शुरू होकर 1 मई को रात 10ः53 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर यह पर्व 1 मई को मनाया जाएगा। इस दिन रवि योग का भी विशेष संयोग बन रहा है, जो इसे और अधिक शुभ बनाता है।

धार्मिक महत्व
वैशाख पूर्णिमा को अत्यंत श्रेष्ठ माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा, सत्यनारायण कथा, चंद्रमा को अर्घ्य और माता लक्ष्मी की आराधना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

क्या करें इस दिन
इस दिन प्रातःकाल स्नान कर पूजा-पाठ करना चाहिए। यदि संभव हो तो गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करें, अन्यथा घर में स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है। भगवान विष्णु का पूजन, विष्णु सहस्रनाम का पाठ और गीता पाठ करना विशेष फलदायी माना गया है।

पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देने की परंपरा है। ऐसा करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करना भी अत्यंत पुण्यकारी माना गया है।

तीन पावन तिथियों का महत्व
वैशाख माह के अंतिम दिनों में त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इन तिथियों पर स्नान, दान और पूजा करने से पापों का नाश होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

पूजा-विधि
भक्त इस दिन भगवान सत्यनारायण का व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। ब्राह्मणों को भोजन कराना और दान देना शुभ माना गया है। चंद्रमा के वैदिक मंत्रों का जाप करने से मानसिक संतुलन और शांति मिलती है।

बुद्ध पूर्णिमा का यह पर्व श्रद्धा, आस्था और पुण्य का प्रतीक है, जो लोगों को धर्म, दान और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

  • Related Posts

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज चौथा दिन है। भारतीय टीम पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है और अब दूसरी पारी में…

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एनएच-719 पर देर रात मजदूरों से भरी पिकअप और एक ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 मजदूरों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights