Nature Nature

विशेष योग्यजन (दिव्यांग) छात्रवृत्ति योजना: पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा आर्थिक संबल

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 1 मई 2026। राज्य सरकार द्वारा विशेष योग्यजन (दिव्यांगजन) विद्यार्थियों के लिए संचालित छात्रवृत्ति योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को शिक्षा के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। यह योजना राजकीय एवं मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में नियमित अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए लागू है।

योजना के अंतर्गत ऐसे विद्यार्थी पात्र होंगे जिनके परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से अधिक नहीं है। साथ ही, आवेदक पूर्व में किसी अन्य प्रकार की छात्रवृत्ति या भत्ता राज्य सरकार अथवा किसी स्वायत्त संस्था या ट्रस्ट से प्राप्त नहीं कर रहा हो। आवेदक के पास अधिकृत चिकित्सा अधिकारी या बोर्ड द्वारा जारी न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है तथा वह राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।

छात्रवृत्ति राशि के रूप में कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों को 500 रुपये प्रतिमाह तथा कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों को 600 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। वहीं कक्षा 9 से उच्चतर अध्ययन हेतु छात्रवृत्ति के लिए आवेदन भारत सरकार के नेशनल ई-स्कॉलरशिप पोर्टल www.scholarships.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल डी पंवार ने बताया कि आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों में मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, गत वर्ष की अंकतालिका, बैंक पासबुक की प्रति एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र की प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।

  • Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर डिस्कवरी चैनल की डॉक्यूमेंट्री सामने आने के बाद पाकिस्तान की सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी सेना ने डॉक्यूमेंट्री को…

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज चौथा दिन है। भारतीय टीम पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है और अब दूसरी पारी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights