Nature Nature

इस बार मई देगा तपिश के साथ राहत, आंधी-बारिश के रहेंगे बार-बार दौर

Nature

समाचार गढ़ 2 मई 2026। बीकानेर में इस बार मई का महीना भीषण गर्मी के साथ-साथ राहत भरे मौसम का मिश्रण लेकर आने वाला है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी का असर राजस्थान में अधिक देखने को मिलेगा, जिसके चलते पूरे मई माह में आंधी, मेघगर्जन और हल्की बारिश की गतिविधियां सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है।

हालांकि तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, लेकिन बीच-बीच में आने वाली आंधी और बूंदाबांदी गर्मी के तेवरों को नरम करती रहेगी। ऐसे में इस बार मई में तेज तपिश के साथ राहत भी महसूस होगी।

मौसम के जानकारों का कहना है कि पूर्वी हवाओं का प्रभाव इस बार अधिक सक्रिय रहेगा। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण थंडरस्टॉर्म यानी अंधड़ और गरज-चमक की स्थिति बार-बार बनेगी। इसका असर बिजली व्यवस्था और नगर निगम के प्रबंधों पर भी पड़ सकता है।

आमतौर पर मई को गर्मी का सबसे कठिन महीना माना जाता है और कई बार तापमान 48 डिग्री तक पहुंच जाता है। लेकिन इस बार हालात कुछ अलग रह सकते हैं। तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम बदलने और आंधी-बारिश के दौर आने की संभावना बनी रहेगी।

मई के पहले सप्ताह में ही आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। दूसरे और तीसरे सप्ताह में भी ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं। हालांकि चौथा सप्ताह अपेाकृत ज्यादा गर्म रहने का अनुमान है।

विशेषज्ञों के अनुसार मई के शुरुआती सात दिनों में पूर्वी हवाओं का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। सुबह और दोपहर तक तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान करेगी, लेकिन दोपहर बाद अचानक धूलभरी आंधी चल सकती है। इसके साथ हल्की बारिश और मेघगर्जन होने की भी संभावना है। यही वजह रहेगी कि तापमान 43 डिग्री से ऊपर लंबे समय तक टिक नहीं पाएगा।

  • Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर डिस्कवरी चैनल की डॉक्यूमेंट्री सामने आने के बाद पाकिस्तान की सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी सेना ने डॉक्यूमेंट्री को…

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज चौथा दिन है। भारतीय टीम पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है और अब दूसरी पारी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights