Nature Nature

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं, अब 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Nature

समाचार गढ़ 23 मई 2026। जयपुर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश 28 जून तक बढ़ा दिया गया है। पहले स्कूल 22 जून से खुलने थे, लेकिन अब प्रदेशभर के विद्यालय 29 जून से संचालित होंगे। शिक्षकों के लगातार विरोध और आंदोलन के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।

गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के बैनर तले पिछले करीब 15 दिनों से आंदोलन चल रहा था। ब्लॉक स्तर तक शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किए। शनिवार को शिक्षा विभाग और शिक्षक संघ के बीच समझौता होने के बाद सरकार ने मांगें मान लीं।

जानकारी के अनुसार, समझौता पत्र पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के विशिष्ट सहायक ने हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि शिक्षा निदेशालय की ओर से अभी तक आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही औपचारिक आदेश जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

दरअसल, इस सत्र में पहली बार सरकार ने गर्मी की छुट्टियां कम करते हुए स्कूल 22 जून से खोलने का निर्णय लिया था। इसके साथ ही “प्रिंसिपल पावर” की छुट्टियों की संख्या भी दो से घटाकर एक कर दी गई थी, जिसका शिक्षक संगठनों ने विरोध किया था।

अब सरकार ने शिक्षकों की मांग मानते हुए प्रिंसिपल पावर की छुट्टियां भी फिर से दो कर दी हैं।

इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार देर रात जयपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निवास पर बैठक हुई थी। बैठक में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेशाध्यक्ष रमेश पुष्करणा, प्रदेश महामंत्री महेंद्र लखारा, संघर्ष समिति के सदस्य और प्रदेश उपाध्यक्ष रवि आचार्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। शनिवार सुबह इसी बैठक के आधार पर समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

  • Related Posts

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। Surgical Strike Explained: 29 सितंबर 2016… यह तारीख भारतीय सैन्य इतिहास की उन तारीखों में शामिल हो गई, जब भारत ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पार…

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में कई महीनों से जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच अब नियंत्रण रेखा (LoC) को लेकर भी मांग तेज हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights