Nature Nature

बारिश बनी आफत: जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, केदारनाथ यात्रा प्रभावित; 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

Nature

समाचार-गढ़ 30 जुलाई 2026।

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश अब जनजीवन पर भारी पड़ने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को राजस्थान सहित 16 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में लैंडस्लाइड, बाढ़ और नदी कटाव जैसी घटनाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में गुरुवार सुबह कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। गौरीकुंड के पास लैंडस्लाइड के कारण केदारनाथ ट्रैकिंग रूट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी है और मार्ग साफ होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।

इसी बीच हरिद्वार में गंगा से जल भरने के दौरान एक कांवड़िया तेज बहाव में बहने लगा। मौके पर तैनात एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बचा लिया।

रुद्रप्रयाग के सिल्ली क्षेत्र में पहाड़ी से मलबा आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ समय के लिए बाधित रहा। वहीं, एक पेट्रोल पंप के पास पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से सड़क किनारे खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।

उत्तर प्रदेश के बलिया में सरयू नदी का कटाव लगातार तेज हो रहा है। नदी का पानी कई गांवों में घुसने से 100 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। अब तक दो मकान नदी में समा चुके हैं, जबकि कई अन्य मकानों की नींव कटाव की चपेट में है। वहीं गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर घटने के बावजूद कटान तेज हो गया है, जिससे कृषि भूमि और कई पेड़ नदी में समा गए हैं।

उधर जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी बारिश के चलते एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिर गई। वहीं अक्चमल क्षेत्र में भूस्खलन के कारण कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights