Nature Nature

शुद्ध के लिए युद्ध। 50 किलो आलू तथा 30 किलो पुदीना पाउडर सहित 816 किलो रसगुल्ले करवाए नष्ट

Nature

शुद्ध के लिए युद्धः मिलावट खोरी के खिलाफ सघन अभियान प्रारम्भ
50 किलो आलू तथा 30 किलो पुदीना पाउडर सहित 816 किलो रसगुल्ले करवाए नष्ट
समाचार-गढ़, बीकानेर, 17 अक्टूबर। दीपावली के मद्देनजर शुद्ध के लिए युद्ध का विशेष अभियान सोमवार को प्रारम्भ हुआ। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो स्थानों पर औचक कार्यवाही करते हुए एक्सपायरी और खराब खाद्य पदार्थों को नष्ट करवाया। वहीं खाद्य सामग्री के नमूने लेते हुए इन्हें जांच के लिए भिजवाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि अभियान के तहत पहली कार्यवाही चैखूंटी रोड पर महेन्द्र मोदी की भुजिया और नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में की गई। इस दौरान 50 किलो आलू पाउडर तथा 30 किलो पुदीना पाउडर गुणवत्ताहीन पाया गया, जिसे नष्ट करवाया गया। यहां भुजिया, आलू चिप्स, मुंगफली तथा विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए। इसी प्रकार बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में सेठिया फूड प्रोडक्ट्स पर औचक कार्यवाही की गई। जांच के दौरान यहां रसगुल्लों के 17-17 किलो के 58 पैकेट एक्सपाइरी डेट के पाए गए। टीम द्वारा कुल 816 किलो रसगुल्ले नष्ट करवाए गए तथा ताजा बन रहे गुलाबजामुन, रसगुल्ले आदि के नमूने लिए गए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा भी साथ रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मिलावटखोरी के खिलाफ जांच का सघन अभियान 21 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें और अधिक गति लाई जाएगी। उन्होंने खाद्य पदार्थ विक्रेताओं से शुद्ध सामग्री विक्रय और भंडारण की अपील की है। उन्होंने बताया कि दीपावली के मद्देनजर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आमजन से मुखबिर के रूप में मिलावटखोरी की सूचना देने की अपील भी की है तथा बताया कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए टोल फ्री नंबर 181 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights