Nature Nature

विधानसभा चुनावों की टिकट मांग रहे जिलाध्यक्षों को जल्द बदलेगी बीजेपी

Nature

जयपुर। आने वाले दिनों में राजस्थान की राजनीति को लेकर बीजेपी बड़े निर्णय कर सकती है। इसकी शुरुआत 13 नवम्बर को झुंझूनु में होने वाली बीजेपी की वर्किंग कमेटी की बैठक से हो सकती है। बैठक में बीजेपी विधानसभा चुनाव और अगले एक साल की वर्किंग को लेकर रणनीति तय करेगी। इसमें कांग्रेस सरकार के 4 साल पूरे होने को लेकर विरोध प्रदर्शन और सरकार को घेरने का प्लान भी बनेगा। जो जिलाध्यक्ष चुनाव लडऩा चाहते हैं, जल्द बदले जाएंगे बीजेपी के प्रदेशभर में लगभग 13 जिलाध्यक्षों को बदला जाना है। इनमें ज्यादातर वो नाम हैं जो अगले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांग रहे हैं या तैयारी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त कुछ ऐसे जिलाध्यक्षों को भी हटाया जाएगा जो निष्क्रिय हैं या नॉन-परफॉरमिंग हैं। इसके लिए बीजेपी ने इन जिलों में सर्वे करवाया था। इसे लेकर सर्वे रिपोर्ट भी प्रभारियों ने सब्मिट कर दी है। जिलाध्यक्षों के बदले जाने को लेकर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई। इन्होंने अलग-अलग जिलों में जाकर सर्वे रिपोर्ट तैयार कर नाम संगठन को अक्टूबर में ही सौंप दिए। मगर अबतक घोषणा नहीं हुई। कई जिलों में जिलाध्यक्षों के लिए 2 या उससे ज्यादा नाम भी सामने आए थे। इसके चलते भी नामों की घोषणा में समय लग रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही नामों की घोषणा नहीं होती है तो 13 को वर्किंग कमेटी की बैठक में यह मुद्दा उठ सकता है। 12 को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 13 को वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले 12 नवम्बर को प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चों के अध्यक्षों की बैठक होगी। इसके अलावा जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष और योजना और अभियानों के प्रभारियों की भी बैठकें होंगी। वर्किंग कमेटी की बैठक में प्रदेश स्तर के तमाम सीनियर नेताओं और पदाधिकारियों सहित राष्ट्रीय स्तर के भी नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। मैंने नाम सौंपे, रणनीति तय करेगी बीजेपी वासुदेव देवनानी नए जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर बनाए गए प्रभारियों में से एक वासुदेव देवनानी का कहना है कि उन्हें जिन जिलों की जिम्मेदारी दी थी, वहां के लिए उन्होंने नाम सौंप दिए हैं। देवनानी ने बताया कि वर्किंग कमेटी की बैठक में अगले एक साल की रणनीति तय होगी। चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारियों पर निर्णय होंगे। इसके अलावा वर्तमान सरकार की विफलता को लोगों के सामने रखने पर विचार-विमर्श होगा। जयपुर जिलाध्यक्ष चुनाव लडऩे के मूड में, सर्वे नहीं हुआ कई जिलाध्यक्षों के चुनाव लडऩे की दौड़ में जयपुर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा भी हैं। वे जयपुर में मालवीय नगर सीट से चुनाव लडऩा चाहते हैं। मगर इसके बावजूद जयपुर में सर्वे टीम नहीं बनाई गई। इसे लेकर भी बीजेपी के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं। बीजेपी ने पांच वरिष्ठ नेता सुनील कोठारी, नारायण पंचारिया, वासुदेव देवनानी, हिरेंद्र शर्मा और शैलेंद्र भार्गव को जिलों की जिम्मेदारी देकर सर्वे का काम सौंपा था। इन सभी ने एक माह पहले नए जिलाध्यक्षों के लिए जिलावार दो से तीन नाम पार्टी की प्रदेश इकाई को सौंपे थे।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    समाचार गढ़ डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और सैन्य टकराव को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दोनों देशों ने अंतरिम शांति समझौते पर…

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित समाचार गढ़ 18 जून 2026 खाटूश्यामजी। सीकर जिले के विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights