Nature Nature

मायड़ भासा नै मान्यता री बात सरकार कद तांई टाळती रैसी – श्याम महर्षि

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ। विश्व मातृभाषा दिवस पर स्थानीय संस्कृति भवन के सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपने विचार प्रकट करते हुए चिंतक और साहित्यकार डाॅ चेतन स्वामी ने बताया कि हरेक को मिलनेवाली सांस्कृतिक पहचान उस क्षेत्र की मातृभाषा से ही संभव है। भाषा को मान्यता न होने से हमारी संस्कृति का बंटाधार हो रहा है। संस्कृति का लोप होने से संस्कार कहां रह पाएंगे? मातृभाषा राजस्थानी के संदर्भ में उन्होने अवगत कराया कि राजस्थानी भाषा अपने आप में एक समृद्ध शब्द सरिता और व्याकरण की वाहिनी है। आठ करोड़ से भी अधिक राजस्थानियों की अपनी मातृभाषा का निरादर अब तक जिस तरह से होता आया है, वह असहनीय है। अपने वक्तव्य में साहित्यकार सत्यदीप ने कहा कि जन शुचिता की भावभूमि की कमी और उदासीनता ने इसे मान्यता से वंचित कर रखा है। मातृभाषा राजस्थानी की मान्यता हेतु लोक चेतना व लोक संस्कार की जागृति अति आवश्यक है। अगर संघर्ष की आवश्यकता पड़े तो एकजुट होकर सता के बहरे कानों तक आवाज पहुंचानी होगी। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्याम महर्षि ने कहा कि छिछली राजनीति ने राजस्थानी भाषा का जितना नुकसान किया है, उसकी भरपाई भाषा को मान्यता देकर ही की जा सकती है। वोटों के समय किए वादों को रद्दी की टोकरी में डालने वाले राजनेताओं को जन संघर्ष के माध्यम से चेतावनी दी जाना चाहिए। सता पक्ष बिना किसी अतिरिक्त व्यय भार के भी इसको राज्य की दूसरी राजभाषा का दर्जा प्रदान कर सकता है। सत्यनारायण योगी ने मातृभाषा को लोक हृदय की धड़कन बताते हुए खुद लोक को मान्यता देने का संकल्प धारित करने का निवेदन किया। विचार गोष्ठी में रामचंद्र राठी, भंवर भोजक,पत्रकार अशोक, विजय महर्षि, तुलसीराम चौरड़िया, बजरंग शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

  • Related Posts

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    समाचार गढ़, 20 अप्रैल 2026। मंगलवार को बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU)…

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    समाचार गढ़ 20 अप्रैल 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक शादी समारोह में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    जम्मू-उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 मौतें, कई घायल

    जम्मू-उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 मौतें, कई घायल

    बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगों से सजा आसमान, ‘बोयकट्या’ की गूंज के बीच चाइनीज मांझे से हादसे

    बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगों से सजा आसमान, ‘बोयकट्या’ की गूंज के बीच चाइनीज मांझे से हादसे

    खाटूश्यामजी में महिला की सोने की चेन तोड़ी, 5 महिलाएं पकड़कर पुलिस के हवाले

    खाटूश्यामजी में महिला की सोने की चेन तोड़ी, 5 महिलाएं पकड़कर पुलिस के हवाले

    गर्मी बढ़ते ही बिजली डिमांड को लगे पंख, 10 दिन में 500 लाख यूनिट से ज्यादा बढ़ी मांग

    गर्मी बढ़ते ही बिजली डिमांड को लगे पंख, 10 दिन में 500 लाख यूनिट से ज्यादा बढ़ी मांग
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights