Nature Nature

पालिका कुश्ती मैदान का अखाड़ा, जनता पिस रही, सीएम को भेजा पत्र

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका में काफी समय से रिक्त पड़े अधिशाषी अधिकारी की नियुक्ति करने की मांग पूर्व पार्षद तुलसीराम चौरड़िया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर की है ताकि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम आदमी को लाभान्वित किया जा सके। पत्र में चौरड़िया ने लिखा है कि श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में अधिशाषी अधिकारी का पद काफी समय से रिक्त पड़ा है तथा सक्षम अधिकारी नहीं होने से जनता को अपने रोजमरा के कार्य कराने हेतु काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना पट्टा वितरण में लापरवाही एवं ढिलाई होने से आमजन परेशान है तथा नगरपालिका में आए दिन झंझट होने के कारण पालिका कुश्ती मैदान का अखाड़ा बन गया है, इन सबके बीच जनता पिसती जा रही है, क्योंकि जनता को रोजमरा के कार्य करवाने हेतु सैंकड़ों चक्कर लगाने पड़ते हैं, फिर भी उनका कार्य समय पर नहीं हो पाता है। अपना कार्य नहीं होने से परेशान व्यक्ति थककर उदास होकर अपने घर चला जाता है। बार-बार चक्कर काटने के बावजूद उसका कार्य अगर हो जाता है तो समझिए भगवान की मेहरबानी हो गई है।

पालिका की हालत बहुत ही खराब है। आए दिन वहाँ लड़ाई व झमेले होते रहते हैं। राज्य सरकार की योजनाओं में सक्षम अधिकारी नहीं होने के कारण योजना का लाभ लेने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती है। चौरड़िया ने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द श्री डूंगरगढ़ नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी की स्थाई नियुक्ति की मांग की है।

  • Related Posts

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    समाचार गढ़ 25 जून 2026। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने साइबर अपराधियों के एक नए और खतरनाक तरीके को लेकर आमजन, व्यापारिक संस्थानों और वित्तीय विभागों में कार्यरत…

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    समाचार गढ़ 25 जून 2026। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा मांगी गई वित्तीय जानकारी को लेकर नया विवाद सामने आया है। ट्रस्ट ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights