Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के मंदिरों में दीप उत्सव की तैयारियां शुरू, सामूहिक आयोजन पर चर्चा

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 6 जनवरी 2025। रविवार को गणेश मंदिर, बिग्गाबास में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड, नगर, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की ओर से कस्बे के सभी मंदिरों के पुजारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 11 जनवरी 2025 को श्रीराम जन्मभूमि में श्रीरामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी मंदिरों में दीप उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।

प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी ने बताया कि इस अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा। सभी मंदिरों को सजाया जाएगा और दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक मातृशक्ति द्वारा सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 6:15 बजे महाआरती होगी और रात्रि में आरती के पश्चात सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया ने बताया कि यह कार्यक्रम सामूहिक रूप से सभी मंदिरों में मनाया जाएगा, जिससे भक्तों की भागीदारी अधिक हो सके।

बैठक में कई पुजारियों और प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें जयचंद लाल, बनवारी, अशोक, शिव भगवान, श्रवण, रामचंद्र, गोविंद, घनश्यामदास, श्रवणकुमार, भवानीशंकर, अशोक कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार, आनंद शामिल थे। इसके अतिरिक्त वासुदेव सारस्वत, भीखाराम सुथार, अशोक नाई, फतेह सिंह, त्रिलोकचंद, मुकेश, मीना मोरवानी, कुसुम, प्रेक्षा जी, देवकी, भूमिका, सुमन और भूषण भी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर पर योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Posts

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights