Nature Nature

11वर्षीया आईना सैन ने किया अठाई तप, जैन साध्वियों सहित समाज ने किया तपाभिनंदन, तपस्या से आत्मा उज्ज्वल बनती है: साध्वी कुंथुश्री

Nature

समाचार गढ़, 30 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में सैन समाज की 11वर्षीया बालिका आईना सैन 8 की निराहार तपस्या लेकर साध्वी सेवा केंद्र में साध्वी कुंथुश्री के समुपस्थित हुई। साध्वी कुंथुश्री ने तपस्विनी आईना की तपस्या के उपलक्ष्य में कहा कि जिस प्रकार से शरीर की बीमारी होने पर दवाई ली जाती है उसी प्रकार तपस्या से कर्मों की निर्जरा होती है। तप से आत्मा की कलुषता नष्ट होकर आत्मा उज्ज्वल बनती है। साध्वी ने कहा कि भूखा रहना बड़ा मुश्किल है परन्तु जिसका मनोबल उच्च हो, आत्मकल्याण की भावना हो। वह व्यक्ति चाहे किसी भी उम्र का हो, देश का हो, समाज का हो वह तपस्या की राह पर अग्रसर होता है। साध्वी ने समुपस्थित जनमेदनी को तपस्या के लिए आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को तपस्या के क्रम से जुड़ना चाहिए। एक तपस्वी को एक व्यक्ति तपस्या की भेंट देकर उसका सच्चा अनुमोदन कर सकता है। कार्यक्रम में सुमंगलाश्री ने आईना की वर्धापना करते हुए कहा कि जैन समाज किसी जाति से बंधा नहीं है। जैन समाज की तपस्या किसी भी सम्प्रदाय का व्यक्ति कर सकता है। कर्म से जैन गुणों का आचरण करके व्यक्ति स्वयं को आत्मकल्याण की दिशा में प्रस्थित कर सकता है। आईना की तप अनुमोदना में साध्वी सुमंगलाश्री, साध्वी जीतयशा, साध्वी सम्यक्त्व प्रभा, साध्वी चंद्रायशा ने भावाभिव्यक्ति दी। तपस्विनी आईना के तप अनुमोदना में गीत और वक्तव्य के माध्यम से सभा से उपाध्यक्ष दीपमाला डागा, मंत्री प्रदीप पुगलिया, सहमंत्री दीपक सेठिया, अशोक बैद, पांचीलाल सिंघी, जीतेश मालू,महेंद्र मालू, पालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू मनोज पारख़, तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा, मंत्री अमित बोथरा, कोषाध्यक्ष ऋषभ बोथरा, सहमंत्री विवेक भंसाली, महिला मंडल
अध्यक्ष सुनीता डागा, मंत्री संगीता बोथरा, उपाध्यक्ष मंजू बोथरा, कोषाध्यक्ष मंजू बोथरा, संगठन मंत्री मंजू झाबक, कमल किशोर नाई, आशीष जाड़ीवाल, साक्षी दुगड़, सुमित बरड़िया, संजय बरड़िया ने भाव उद्गार किये। कार्यक्रम का संचालन साध्वी सुमंगलाश्री ने किया। कार्यक्रम में तिलोकचंद हिरावत, पूनमचंद ठेकेदार, छगन नाई, मूलचंद नाई सहित अनेकों मौजिज लोग मौजूद रहे।

Related Posts

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी मंदिर की प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची प्रशासनिक टीम उस समय चर्चा में आ…

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। India Poverty Report: भारत ने गरीबी कम करने के मोर्चे पर पिछले 12 वर्षों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्व बैंक की अक्टूबर 2026…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights