Nature Nature

13 जोड़े बंधेगें वैवाहिक बंधन में, जानें पूरी खबर

Nature

श्री पीपा क्षत्रिय ट्रस्ट में हुई तैयारी बैठक
13 जोड़े बंधेगें वैवाहिक बंधन में
समाचार-गढ़। बीकानेर। पीपा क्षत्रिय समाज का छठा सामूहिक विवाह सम्मेलन-2022 कार्तिक सुदी ग्यारस, शुक्रवार 4 नवंबर को शिव वैली स्थित ज्योतिबा फूले भवन में आयोजित होगा। इस संबंध में सोमवार को पीपा क्षत्रिय सामूहिक विवाह समिति, बीकानेर के तत्वावधान में नोखा रोड, गंगाशहर स्थित श्री पीपा क्षत्रिय ट्रस्ट की एक तैयारी बैठक की गई। बैठक विवाह समिति एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवरलाल बडग़ुजर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विचार-विमर्श किया एवं अपने सुझाव दिए। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश बडग़ुजर ने बताया कि पीपा क्षत्रिय समाज का यह छठा सामूूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें तुलसीजी एवं शालिग्रामजी सहित कुल 13 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेगें। अध्यक्ष बडग़ुजर ने बताया कि समिति के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों सहित संपूर्ण पीपा क्षत्रिय समाज में उत्साह का माहौल है। बैठक में निर्णय लिया गया कि वैवाहिक कार्यक्रम आडम्बर रहित, सादगीपूर्ण तरीके से किए जाएंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अलग-अलग व्यवस्थाऐं देकर जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उपाध्यक्ष रामराज टाक ने बताया कि  कार्यकर्ताओं की टीम बीकानेर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र नोखा, कोलायत, नापासर, देशनोक, छतरगढ़ सहित अन्य तहसीलों और शहरों में विवाह के निमंत्रण पत्रों का वितरण किया गया। इसके अलावा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्यजनों को निमंत्रण पत्र दिए गए हैं।
बैठक में अध्यक्ष भंवरलाल बडग़ुजर, उपाध्यक्ष रामराज टाक, सचिव राजकुमार कच्छावा, कोषाध्यक्ष शिवदयाल तंवर, राजेन्द्र बडग़ुजर, धनराज कच्छावा,  भीमराज बडग़ुजर, पूनमचंद कच्छावा, बाबूलाल सोलंकी, भीमराज टाक, राजेन्द्र बडग़ुजर(मयूर) सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
घर-घर दे रहे निमंत्रण पत्रिका
वैवाहिक समिति की ओर से बीकानेर सहित महानगरों एवं शहरों में रहने वाले समाज के गणमान्यजनों को निमंत्रण भेजकर सामूहिक विवाह सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के पीपा क्षत्रिय समाज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी निमंत्रण पत्रिका दी जा रही है। इसके अलावा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यजनों को भी आमंत्रण दिया गया है। 

  • Related Posts

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights