Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में 15 दिवसीय कौशल विकास प्रक्षिक्षण का हुआ समापन, वितरित किए सर्टिफिकेट

Nature

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में 15 दिवसीय कौशल विकास प्रक्षिक्षण का हुआ समापन, वितरित किए सर्टिफिकेट..

रिटेल मैनेजमेंट, कंप्यूटर प्रोग्राम व बैंकिंग फाइनेंस इंश्योरेंस सर्विस में आयोजित हुआ प्रशिक्षण..

समाचार गढ़, 12 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में चल रहे निःशुल्क 15 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह शनिवार को आयोजित हुआ। इस दौरान प्रबंधक समिति के सचिव श्याम महर्षि ने कहा कि इस परीक्षण के बाद विद्यार्थी आत्मनिर्भर बन सकेंगे। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में रोजगार व कौशल विकास की छमताओ को विकसित करेंगा। उपसचिव रामचंद्र राठी ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर इस तरह की गतिविधियों का आयोजन करता है। इस तरह की गतिविधयों से विद्यार्थी बाजार, रिटेल व कम्प्यूटर कार्यक्रमो में दक्षता हासिल करते है। प्राचार्य डॉ.विनोद
सुथार ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी उच्च शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के लिए भी परिपूरक हो इसके लिए जल्द ही नए कोर्षो की शुरुआत की जाएंगी। कौशल विकास कोर्ष इनफोसिस फाउंडेशन और लोकभारती एजुकेशन सोसायटी के विचार व्यास ने बताया कि इस 15 दिवसीय परीक्षण में बैंकिंग फाइनेंस इंश्योरेंस सर्विस, रिटेल मैनेजमेंट सहित कम्प्यूटर मैनेमेंट में महाविद्यालय के 40 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया है। विद्यार्थियों में काम करने की छमता व तकनीकी ज्ञान को लेकर इस तरह के कोर्ष की शुरुआत राज्य सरकार के साथ हुए एएमयू के तहत की गई है। इस दौरान कौशल विकास कोर्ष के ट्रेनर राज सर ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सुनील आचार्य, डॉ.राजेश सेवग, महावीर धामा सहित महाविद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।

किया पौधरोपण,लिया संकल्प
कार्यक्रम के बाद महाविद्यालय के खेल मैदान व गार्डन में विद्यार्थियों व प्रबंधन समिति सदस्यों द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तगत 51 पौधे लगाकर उनकी सार संभाल की जिम्मेदारी विद्यार्थियों द्वारा ली गई। पौधरोपण कार्यक्रम में बागवान जगदीश प्रसाद माली मौजूद रहें।

  • Related Posts

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights