Nature Nature

15 मिनट की बारिश ने बाजार की बदली तस्वीर, कब तक होगा समाधान, गर्मी, उमस से राहत

Nature

समाचार गढ़, 4 जुलाई। श्रीडूंगरगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी हैं। जिससे आमजन को गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम खुशनुमा हो गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और बादलों की गड़गड़ाह आसमान से लेकर धरती तक सुनाई दे रही है। वहीं आमजन को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज लगभग 15 मिनट तेज बारिश होने से कस्बे के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया तो वहीं मुख्य बाजार की गलियां भी बरसाती पानी से लबालब हो गईं। ग्रामीण क्षेत्र से खरीदारी करने आये ग्रामीणों को भी बाज़ार में जमा गंदे पानी से गुजरना पड़ा। इस बारिश से नगर पालिका की पोल खुलती हुई नजर आ रही है। यहां सफाई का टेंडर नहीं होने से पहले ही व्यवस्था चरमराई हुई है। अब मानसून की बारिश होने के बाद हालात और बद से बदत्तर हो गए हैं। यहां पिछला टेंडर पूरा होने के बाद वापस सफाई के टेंडर नहीं हुए हैं अस्थाई रूप से नियुक्त अधिशासी अधिकारी संदीप बिश्नोई भी 15 दिन के अवकाश पर चले गए हैं। ऐसे में अब टेंडर होने की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। वहीं पिछले काफी समय से यहां स्थाई अधिशासी अधिकारी नहीं होने से भी कई कार्य लंबित पड़े है।

मुख्य बाजार की रोड़ पर बारिश के बाद जमा हुआ गंदा पानी
रानी बाजार की गली में बारिश के बाद पानी बहता हुआ
राम मंदिर आड़सर बास की गली में पानी हुआ जमा

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights