Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 3 जीएसएस स्वीकृत, विधायक महिया ने मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री का जताया आभार

Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली समस्याओं को दूर करने के क्रम में श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया के अथक प्रयासों से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के तीन गांवों में 33/11 केवी जीएसएस की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा दी गई है। क्षेत्र में बिजली तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 3 जीएसएसों की स्वीकृति प्रदान करने पर क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी का आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक महिया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जीएसएस की मांग के अनुरूप राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाये गये थे। इन प्रस्तावों के आधार पर राज्य सरकार ने प्रथम चरण में तीन 33/11 केवी जीएसएस की स्वीकृति प्रदान कर दी है। विधायक ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भोजास, बिग्गा द्वितीय व माणकरासर द्वितीय के 33/11 केवी जीएसएस की स्वीकृति मिली है। इन जीएसएसों का निर्माण होने से इन क्षेत्रों में बिजली समस्याओं से किसानों को राहत मिलेगी। इन जीएसएसों की स्वीकृति पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विधायक महिया का आभार व्यक्त किया गया है।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights