Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ से 65 श्रद्धालु 30 दिवसीय धार्मिक यात्रा पर हुए प्रस्थान

Nature

समाचार गढ़, 10 दिसम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ से आज 65 श्रद्धालुओं का जत्था दो बसों में सवार होकर एक महीने की भव्य धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ। इस यात्रा में श्रद्धालु देश के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ-साथ नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे। यह यात्रा श्रद्धालु कुरुक्षेत्र, हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या, जनकपुरी, काठमांडू (नेपाल), गया (बिहार), गंगासागर (कोलकाता), नेमिषारण्य, जगन्नाथ पुरी (ओडिशा), वैजनाथ धाम (झारखंड), काशी विश्वनाथ (उत्तर प्रदेश), प्रयागराज और मथुरा जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन करेंगे। इन सभी स्थानों पर पूजा-अर्चना और पवित्र स्नान के साथ धर्म-अनुष्ठान होंगे। भाजपा शहर महामंत्री महेश राजोतिया और युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणिया ने विधायक ताराचंद सारस्वत के सेवा केंद्र से भेजे गए संदेश के साथ यात्रियों को गुलदस्ते भेंट किए और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। यात्रा में शामिल प्रमुख व्यक्तियों में हेमनाथ जाखड़, चंपालाल प्रजापत, नानूराम कुचेरिया, प्रेमसुख प्रजापत, कुशलनाथ गोदारा, ओमप्रकाश डूडी, दीनदयाल सोनी, सुखाराम प्रजापत, लिछूराम, करणी सिंह राजपूत, उदय भान सिरडिया, भागुनाथ सिद्ध, रामानंद प्रजापत, प्रभु राम घिटाला और अन्य महिलाएं शामिल हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान यात्रियों और उनके परिजनों ने गंगा मैया और अन्य देवी-देवताओं के जयकारे लगाए। शुभकामनाओं के बीच यात्रियों का यह धार्मिक सफर क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का संदेश फैलाता है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights