Nature Nature

जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; तटीय इलाकों में अलर्ट

Nature

समाचार-गढ़ 28 जुलाई 2026।

जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद प्रशासन ने कई तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 4:27 बजे कुमामोटो प्रांत में करीब 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र कुमामोटो के तटीय शहर उकी के पास था। भूकंप की गहराई कम होने के कारण इसके झटके काफी तेज महसूस किए गए। कुमामोटो के कुछ इलाकों में जापान के भूकंप तीव्रता पैमाने पर अधिकतम लेवल-7 दर्ज किया गया।

भूकंप के बाद एरियाके सागर और यात्सुशिरो सागर के लिए एक मीटर तक ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाज़ाकी प्रांतों में आपातकालीन अलर्ट जारी करते हुए तटीय और नदी किनारे रहने वाले लोगों से तुरंत सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

फिलहाल भूकंप से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, सेंडाई और जेनकाई परमाणु ऊर्जा संयंत्रों से भी किसी तरह की तकनीकी गड़बड़ी या खतरे की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, IT शेयरों ने दी मजबूती; HUL, वरुण बेवरेजेज और सुजलॉन में बिकवाली हावी

    समाचार-गढ़ 28 जुलाई 2026। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार सीमित दायरे में कारोबार के बाद लगभग सपाट बंद हुआ। दिनभर उतार-चढ़ाव के बीच आईटी शेयरों में खरीदारी ने बाजार को…

    PoJK के रावलकोट में हिंसा: चुनाव विरोधी प्रदर्शन पर फायरिंग का दावा, 14 लोगों के मारे जाने का आरोप

    समाचार-गढ़ 28 जुलाई 2026। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) के रावलकोट में चुनाव विरोधी प्रदर्शन के दौरान हालात मंगलवार को भी तनावपूर्ण बने रहे। स्थानीय संगठनों और प्रत्यक्षदर्शियों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; तटीय इलाकों में अलर्ट

    जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; तटीय इलाकों में अलर्ट

    सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, IT शेयरों ने दी मजबूती; HUL, वरुण बेवरेजेज और सुजलॉन में बिकवाली हावी

    सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, IT शेयरों ने दी मजबूती; HUL, वरुण बेवरेजेज और सुजलॉन में बिकवाली हावी

    बीकानेर में ATS की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार, इंडियन सिम का OTP भेजने का आरोप

    बीकानेर में ATS की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार, इंडियन सिम का OTP भेजने का आरोप

    PoJK के रावलकोट में हिंसा: चुनाव विरोधी प्रदर्शन पर फायरिंग का दावा, 14 लोगों के मारे जाने का आरोप

    PoJK के रावलकोट में हिंसा: चुनाव विरोधी प्रदर्शन पर फायरिंग का दावा, 14 लोगों के मारे जाने का आरोप

    CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा: 2,873 प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड, 989 पर गंभीर मामले दर्ज

    CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा: 2,873 प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड, 989 पर गंभीर मामले दर्ज

    बारिश बनी आफत: चंबा में अचानक बाढ़ से तबाही, केदारनाथ यात्रा रुकी; MP-छत्तीसगढ़ में 6 मौतें

    बारिश बनी आफत: चंबा में अचानक बाढ़ से तबाही, केदारनाथ यात्रा रुकी; MP-छत्तीसगढ़ में 6 मौतें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights