Nature Nature

RPSC सीनियर टीचर भर्ती में 886 पद कम, अब 9,651 पदों पर होगी भर्ती; परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं

RPSC सीनियर टीचर भर्ती में 886 पद कम, अब 9,651 पदों पर होगी भर्ती; परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं

Nature

समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर (सेकेंडरी एजुकेशन) भर्ती-2025 के पदों में संशोधन करते हुए 886 पद कम कर दिए हैं। अब यह भर्ती कुल 9,651 पदों पर आयोजित की जाएगी। इससे पहले आयोग ने संशोधित विज्ञप्ति जारी कर पदों की संख्या बढ़ाकर 10,537 कर दी थी। हालांकि, नियमानुसार 50 प्रतिशत से अधिक पद बढ़ाना संभव नहीं होने के कारण आयोग ने नई शुद्धि-पत्र जारी कर पदों की संख्या संशोधित की है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि 12 से 18 जुलाई 2026 तक प्रस्तावित परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगी। परीक्षा तिथियों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। भर्ती के लिए करीब 12.30 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। विषयवार संशोधित पदों की संख्या संबंधी शुद्धि-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है, जबकि विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी।

हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद लिया गया निर्णय

राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर खंडपीठ में भर्ती परीक्षा स्थगित करने तथा आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आयोग के सचिव ने अदालत को बताया कि भर्ती विज्ञापन जारी होने की तिथि पर लागू नियमों के अनुसार मूल पदों में अधिकतम 50 प्रतिशत तक ही वृद्धि की जा सकती है।

आयोग ने स्वीकार किया कि पहले जारी शुद्धि-पत्र के माध्यम से पदों की संख्या 10,537 कर दी गई थी, जो निर्धारित सीमा से अधिक थी। इसके बाद नियमों के अनुरूप संशोधन करते हुए कुल पदों की संख्या 9,651 निर्धारित की गई है।

जल्द जारी होगा वर्गवार पदों का विवरण

आयोग के अनुसार भर्ती का मूल विज्ञापन 17 जुलाई 2025 को 10 विषयों के 6,500 पदों के लिए जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त से 17 सितंबर 2025 तक लिए गए थे। बाद में माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के आधार पर पद बढ़ाए गए, लेकिन अब नियमानुसार संशोधित कर 9,651 पद अधिसूचित किए गए हैं। आयोग ने बताया कि वर्गवार पदों का वर्गीकरण जल्द जारी किया जाएगा।

चार समूहों में होगी विषयवार परीक्षा

आयोग ने परीक्षा को चार समूहों में विभाजित किया है।

ग्रुप-A: सोशल साइंस विषय के अभ्यर्थियों की 12 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान तथा दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सोशल साइंस की परीक्षा होगी।

ग्रुप-B: हिंदी विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा 13 जुलाई को होगी। सुबह सामान्य ज्ञान और दोपहर में हिंदी विषय का पेपर आयोजित किया जाएगा।

ग्रुप-C: साइंस एवं संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान परीक्षा 14 जुलाई को होगी। उसी दिन दोपहर में साइंस विषय का पेपर तथा 15 जुलाई को सुबह संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

ग्रुप-D: गणित, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषयों की परीक्षाएं 16 से 18 जुलाई तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी। 16 जुलाई को सामान्य ज्ञान और गणित, 17 जुलाई को अंग्रेजी एवं उर्दू, जबकि 18 जुलाई को पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषय की परीक्षाएं होंगी।

  • Related Posts

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights