Nature Nature

30 गाँवों में नये ट्यूबवेलों की दिलवाई स्वीकृति, पेयजल समस्याओं का होगा निदान

Nature

समाचार-गढ़, 18 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामीणों की मांग के आधार पर एक साथ 30 ट्यूबवेलों की स्वीकृति दिलवाई गई है। विधायक महिया द्वारा सीएम व जलदाय मंत्री महेश जोशी को दिये गये मांगपत्र के आधार पर जयपुर से विभाग द्वारा सभी ट्यूबवेलों की स्वीकृति आदेश निकाल दिये गये है व ट्यूबवेल निर्माण हेतु करीबन 12 करोड़ का प्रावधान किया गया है। अब टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ट्यूबवेलों का निर्माण करवाया जाएगा। गर्मी के मौसम के मद्देनजर ट्यूबवेलों की स्वीकृतियां जारी करने पर विधायक महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व जलदाय मंत्री महेश जोशी का आभार व्यक्त किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक महिया ने बताया कि गर्मी को देखते हुए गत दिनों ही सीएम व जलदाय मंत्री महेश जोशी से मुलाकात कर नये ट्यूबवेल स्वीकृत करने का मांगपत्र दिये थे। इस मांगपत्र पर राज्य सरकार ने स्थानीय विभागीय अधिकारियों से प्रस्ताव मंगवाकर 30 ट्यूबवेलों की स्वीकृति दे दी है। विधायक महिया ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के गांव राजेडू, गुसांईसर बड़ा, देराजसर, आडसर , दुलचासर, टेऊ, सेरूणा, जोधासर, जेतासर, सोनियासर गोदारान, कोटासर, रिड़ी, कीतासर बिदावतान, लखासर, बींझासर, इंदपालसर गुसांईसर, दुसारणां पण्डरिकजी, कुंतासर, बापेऊ, जाखासर, बादनूं, डेलवां, उदरासर, सालासर, लिखमीसर दिखनादा, ठुकरियासर, बिग्गा, दुसारणां बड़ा व नोसरिया में नये ट्यूबवेल स्वीकृत करवाये गये है। इन ट्यूबवेलों के निर्माण व पेयजल कार्यों के लिए विभाग द्वारा करीबन 12 करोड़ की राशि का वित्तीय प्रावधान किया गया है। नये ट्यूबवेल स्वीकृत करवाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक गिरधरीलाल महिया का आभार व्यक्त किया है। विधायक महिया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित अन्य गांवों में भी ट्यूबवेलों की स्वीकृतियां प्रक्रियाधीन है।

  • Related Posts

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान में बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। EEMS 1.0 पोर्टल को बंद कर दिया गया है और अब मई महीने…

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक दोबारा पासबुक के जरिए पढ़ाई करवा सकेंगे। लंबे समय से लागू प्रतिबंध को हटाते हुए शिक्षा विभाग ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights