Nature Nature

जलदाय विभाग कार्यालय का घेराव, पुलिस पहुंची मौके पर

Nature

समाचार-गढ़, 25 मई 2023। बादलों ने आमजन को गर्मी से तो राहत दे दी है लेकिन यह जलदाय विभाग प्यासे गले को राहत कब देगा। श्रीडूंगरगढ़ में स्टेशन रोड पर पानी की टंकी जलदाय कार्यालय पर मोहल्ले के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने पुलिस को फ़ोन किया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची है। यहां पाँच वार्डो के नागरिकों का कहना है कि विभाग के अनुसार एक दिन के अंतराल के हिसाब से पानी आएगा। लेकिन यहां 5 दिनों तक भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस भीषण गर्मी में पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आज के समय में टैंकर के भी ₹400 लगने लगे हैं ऐसे में आर्थिक स्थिति का भी सामना करना पड़ रहा है। काफी देर समझाईश के बाद AEN बृजमोहन मूंड ने कहा कि रात्रि 11 बजे पेयजल की सप्लाई कर दी जाएगी। इसके अलावा कर्मचारी के मोबाइल नम्बर भी कार्यालय पर लगा दिए जाएंगे। जिससे सप्लाई नहीं आने की स्थिति में बात की जा सके। इस दौरान मोहम्मद ताहिर, मो. हुसैन, महमूद अली, इलमुदीन, इमरान, आरिफ, राशिद अली, अमीर सोहिल सहित काफी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    इस बार मई देगा तपिश के साथ राहत, आंधी-बारिश के रहेंगे बार-बार दौर

    समाचार गढ़ 2 मई 2026। बीकानेर में इस बार मई का महीना भीषण गर्मी के साथ-साथ राहत भरे मौसम का मिश्रण लेकर आने वाला है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस…

    विशेष योग्यजन (दिव्यांग) छात्रवृत्ति योजना: पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा आर्थिक संबल

    समाचार गढ़, बीकानेर, 1 मई 2026। राज्य सरकार द्वारा विशेष योग्यजन (दिव्यांगजन) विद्यार्थियों के लिए संचालित छात्रवृत्ति योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को शिक्षा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इस बार मई देगा तपिश के साथ राहत, आंधी-बारिश के रहेंगे बार-बार दौर

    इस बार मई देगा तपिश के साथ राहत,  आंधी-बारिश के रहेंगे बार-बार दौर

    विशेष योग्यजन (दिव्यांग) छात्रवृत्ति योजना: पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा आर्थिक संबल

    विशेष योग्यजन (दिव्यांग) छात्रवृत्ति योजना: पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा आर्थिक संबल

    1 मई से बड़े बदलावों की शुरुआतः गैस सिलेंडर ₹994 महंगा, ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त नियम लागू, ईंधन ड्यूटी में राहत और वैश्विक तेल बाजार में हलचल

    1 मई से बड़े बदलावों की शुरुआतः गैस सिलेंडर ₹994 महंगा, ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त नियम लागू, ईंधन ड्यूटी में राहत और वैश्विक तेल बाजार में हलचल

    पुलिस ने दी दबिश, क्रिकेट सहित ऑनलाइन सट्टे लगवाने का कर रहे थे काम, दो आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने दी दबिश, क्रिकेट सहित ऑनलाइन सट्टे लगवाने का कर रहे थे काम, दो आरोपी गिरफ्तार

    स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता: EVM छेड़छाड़ के आरोपों पर घमासान, चुनाव आयोग ने कहा- सब सुरक्षित

    स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता: EVM छेड़छाड़ के आरोपों पर घमासान, चुनाव आयोग ने कहा- सब सुरक्षित

    बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता

    बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights