Nature Nature

लेखक को चाहिए कि बोलने और लिखने, दोनों में निष्णात हो– चेतन स्वामी

Nature

समाचार-गढ़, 25 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ में नवलेखन के रास्ते पर अग्रसर युवा लेखकों को आज प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति का अवलोकन कराया गया। उन्होंने वृहद् पुस्तकालय सहित सुव्यवस्थित संस्था को देखकर हर्ष व्यक्त किया। संभागी प्रशिक्षु नव लेखकों ने आज पाठ वाचन किया। कार्यशाला में पूर्व वाणिज्य अधिकारी सत्यनारायण योगी ने कहा कि लेखन से पहले अपने जीवन में परिवर्तन आता है, और फिर उसका लेखन दूसरों को उत्प्रेरित करने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि लेखनी थामनेवाले व्यक्ति को पढ़ने से कभी भी जी नहीं चुराना चाहिए।
राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति के सभागार में सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि भाषा लेखक की सबसे बड़ी पूंजी होती है। जब कोई लेखक समृद्ध होता है तो प्रकारांतर में उसकी भाषा समृद्ध होती है। पुस्तक, पुस्तकालय और पुस्तक रचयिता के प्रगाढ़ सम्बन्ध से ज्ञान का आलोक आगे बढता है। प्रशिक्षण कार्यशाला के संयोजक साहित्यकार डाॅ चेतन स्वामी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि एक लेखक अपने क्षेत्र का हरफनमौला होना चाहिए। वह बोलने और लिखने दोनों में निष्णात होना चाहिए, साथ ही उसमें एक व्याख्याकार और आलोचक के भी गुण हो। भले ही एक लेखक की एक या दो विधा विशेष में रुचि हो, पर साहित्य जगत की तमाम हलचलों और विमर्शों से उसका परिचय अवश्य रहना चाहिए। लेखक की अपने युग से संपृक्ति जरूरी है।
सभी उपस्थित लेखक कल अपनी मौलिक रचनाओं को प्रस्तुत करेंगे।

  • Related Posts

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। दिल्ली में ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर एक समूह ने कथित तौर पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले पुलिसकर्मियों की…

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। राजस्थान में अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी, मोबाइल टावर या बिजली के पोल पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ अब पुलिस सख्त कार्रवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights