Nature Nature

दो दानदाताओं में फसा ट्रोमा सेंटर

Nature

चिकित्सा विभाग असमंजस में किसे दे स्वीकृति
समाचार-गढ़, 5 जून श्रीडूंगरगढ़। इस कस्बे का ट्रोमा सेंटर तथा उपजिला चिकित्सालय श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के सामने स्थित नगरपालिका की 1•61 हैक्टेयर भूमि पर निर्मित होना है। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जयपुर से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति गत 03 मई को जारी हो चुकी है। उधर विशिष्ट सचिव, स्वायत शासन विभाग ने इसके लिए 1•61 हैक्टेयर भूमि आवंटन की स्वीकृति भी प्रदान करदी है।
यहां ट्रोमा सेंटर बनवाने के लिए सबसे पहले अपना प्रस्ताव पवनकुमार चांडक ने पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के माध्यम से 17 मार्च को मुख्य मंत्री अशोक गहलोत तथा चिकित्सा विभाग को भिजवाया था, जिस पर स्वीकृति की कार्यवाही चल रही थी। इसी बीच एक अन्य दानदाता हरिप्रसाद बाहेती ने भी स्थानीय विधायक गिरधारीलाल महिया के माध्यम से 18-3-23 को चिकित्सा विभाग को प्रस्ताव भिजवाया गया कि उप जिला चिकित्सालय एवं ट्रोमा सेंटर का निर्माण करने के लिए वे भी तत्पर हैं।
एक ही कार्य के लिए दो-दो दानदाता तैयार होने पर बीकानेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने गत 27 मई को एक पत्र संयुक्त निदेशक ( निर्माण) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जयपुर को भेजकर मार्गदर्शन चाहा है कि उपरोक्त दोनों में से किस दानदाता को ट्रोमा सेंटर तथा उपजिला चिकित्सालय निर्माण की स्वीकृति दी जाए?
उल्लेखनीय है कि चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटन का आदेश स्वायत शासन विभाग पहले से ही कर चुका है, अब यह केवल निर्माण की स्वीकृति पर टिका हुआ मसला है। संभावना यह व्यक्त की जा रही है कि दोनों निर्माण के लिए पहले स्वीकृति पवनकुमार चांडक ने चाही थी, इसलिए यह जिम्मेदारी उन्हें ही मिलती लग रही है। यह मसला पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा और वर्तमान विधायक श्री गिरधारीलाल महिया के वर्चस्व का भी है कि कौन अपने दानदाता को स्वीकृति दिलवाने में सफल होते हैं?
स्वायत्त शासन विभाग द्वारा भूमि का आवंटन हो चुका ,अब इसका पट्टा किसी दानदाता के नाम न होकर जिला कलेक्टर द्वारा चिकित्सा विभाग के नाम ही जारी होगा। उल्लेखनीय है कि यहां एन एच एम विंग के अनुसार उक्त भूमि पर ट्रोमा सेंटर एवं उप जिला अस्पताल का वर्टिकल ट्रिपल स्टोरी भवन बनना है।

  • Related Posts

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान में बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। EEMS 1.0 पोर्टल को बंद कर दिया गया है और अब मई महीने…

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक दोबारा पासबुक के जरिए पढ़ाई करवा सकेंगे। लंबे समय से लागू प्रतिबंध को हटाते हुए शिक्षा विभाग ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights