Nature Nature

कस्बे की बिगड़ी यातायात व्यवस्था, कमिश्नर से मिले चौरड़िया

Nature

श्रीडूंगरगढ़ 12 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार में बेहताश हुए अतिक्रमण तथा बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तुलसीराम चौरड़िया ने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन से बीकानेर में मुलाकात कर मुख्य बाजार में हुए अतिक्रमण को हटाने व यातायात व्यवस्था को सुधारने की मांग की। चौरड़िया ने कमिश्नर को बताया कि हाईवे लिंक रोड से लेकर श्रीडूंगरगढ़ पुस्तकालय तक का मार्ग शहर में आवागमन के लिए हृदय स्थली की तरह है। परंतु घूमचक्कर से बाजार तक रास्ते के दोनों तरफ अतिक्रमण व दाएं बाएं दोनों तरफ वाहनों की अवैध पार्किंग की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पुराने बस स्टैंड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए दुकानदारों द्वारा सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण व उसके आगे ठेले,रेहड़ियां तथा आंटे तिरछे खड़े दुपहिए वाहनों की वजह से अस्पताल तक लोगों का पहुंचना कष्ट भरा होता है। साथ ही स्टेट बैंक व पोस्ट ऑफिस की गली में अतिक्रमण व अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहन, महात्मा गांधी पार्क, गौरव पथ रोड, सिंधी मार्केट सब्जी मंडी,अमीर पट्टी बाजार सहित पूरे बाजार में दुकानदारों द्वारा दोनों तरफ सामान बाहर निकाल कर रास्ता अवरुद्ध करने व सभी जगह अवैध पार्किंग के चलते लोगों का बाजार में  खरीदारी के लिए पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद यहां का पुलिस और प्रशासन मौन धारण किए हुए हैं। यहां स्थानीय स्तर पर इस विकट जन समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जनहित को देखते हुए समस्या का शीघ्र समाधान करावे।

  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

    समाचार गढ़, 4 जून 2026। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राजस्थान से भाजपा ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वर्तमान…

    सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

    सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा समाचारगढ़, अलवर। अलवर स्थित सरिस्का टाईगर रिजर्व Sariska Tiger Reserve से इस बार एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

    सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

    सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

    इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगे 30 हजार, 15 हजार लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

    इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगे 30 हजार, 15 हजार लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

    राजस्थान में फिर बदला मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में अलर्ट

    राजस्थान में फिर बदला मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में अलर्ट

    सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी, 6 जून को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

    सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी, 6 जून को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights