समाचार-गढ़, 12 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों द्वारा बारदाना नहीं मिलने से खरीद नहीं होने की सूचना क्षेत्रिय विधायक गिरधारी लाल महिया को दी गई है। जिस पर क्षेत्रिय विधायक ने राजफेड एमडी से दूरभाष पर सम्पर्क कर तुरंत प्रभाव से बार दाना उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है । एमडी ने शीघ्र ही बारदाना उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। राजफेड एमडी ने आज ही बारदाना भेज देने की बात विधायक को कही है ।




















