श्रीडूंगरगढ़ में होगा भाजपा का बड़ा आयोजन, सज रहा पांडाल, आज हुई बैठक
समाचार-गढ़, 12 जून 2023। 19 जून सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। आयोजक किशनाराम गोदारा ने बताया कि भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर जनसभा व अर्जुनराम मेघवाल का अभिनंदन समारोह नेशनल हाइवे 11 विनोद गिरी गुंसाई के फार्म हाऊस पर आयोजित होगा। इसको लेकर एक बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस आयोजन में जिले से लेकर केन्द्र स्तर के नेता शामिल होंगे। भाजपा नेे इस आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। पांडाल सजना आरंभ हो गया है। बैठक में विनोद गिरी गुसाईं, कुंभाराम सिद्ध, शिव कुमार स्वामी, हेमनाथ जाखड़, अगरसिंह पडिहार, मांगीलाल गोदारा, महेंद्र राजपूत, काननाथ सिद्ध मौजूद रहे। बैठक में आयोजन को लेकर चर्चाएं की गई। इस दौरान आयोजन को लेकर छपवाई गई ंप्रचार सामग्री का विमोचन किया गया तो वहीं गांवों में प्रचार-प्रसार को लेकर रूपरेखा बनाई गई। पूर्व जिलाध्यक्ष सारस्वत ने कहा कि आयोजन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता शामिल हो इसके लिए प्रयास किया जाना चाहिए।






















