Nature Nature

देर रात 39 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन का भी हुआ ट्रांसफर

Nature

समाचार-गढ़। बीकानेर के संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन का ट्रांसफर हो गया है। राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात जारी एक आदेश में 39 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है, जिसमें नीरज कुमार पवन को बीकानेर संभागीय आयुक्त पद से हटाकर आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति विभाग में शासन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पवन की जगह अब भानू प्रकाश एटरु को बीकानेर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है। एटरु अभी आयुर्वेद विभाग में शासन सचिव के पद पर कार्यरत थे। पहले भंवरलाल मेहरा को बीकानेर संभागीय आयुक्त बनाया गया था लेकिन बाद में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश बदल दिया।

कार में अतिक्रमण तोड़ने और सड़कों को चौड़ा करने के साथ ही अनेक कार्यों के लिए संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आए। हाल ही में मुक्ता प्रसाद नगर अतिक्रमण तोड़ने के दौरान एक युवक नंगी तलवार लेकर उनके सामने आ गया था। बीकानेर की रेलवे क्रासिंग समस्या का निराकरण तो नहीं हो सका लेकिन यहां से यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पवन ने काफी प्रयास किया, जिसका असर भी दिखा। कोटगेट से सार्दुल सिंह सर्किल तक अब ज्यादा भीड़ नजर नहीं आती। इसके अलावा कई सरकारी बिल्डिंग की दीवारे तोड़कर भी पवन ने रास्तों को चौड़ा कर दिया। जिसमें भीमसेन चौधरी सर्किल पर वेटरनरी विश्वविद्यालय की दीवार तोड़ी, रोडवेज बस स्टेंड के पास इंदिरा कॉलोनी में जाने का रास्ता चौड़ा करने के लिए जलदाय विभाग की दीवार तोड़ी, मुख्य डाकघर की दीवार तोड़ी। इसके अलावा रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया से रानी बाजार जाने वाले मार्ग पर एक निजी मकान के आगे के हिस्से को हटवाया गया, जिससे ये रास्ता भी चौड़ा हो गया।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights