समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका के वार्ड 3 के पार्षद जगदीशप्रसाद पुरोहित का कल शाम निधन हो गया। ऐसे में पालिका में अवकाश की घोषणा की गई है। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए शुक्रवार सुबह पालिका में विशेष आदेश निकाल कर अवकाश की घोषणा की है। अब पालिका कार्यालय बन्द रहेगा ऐसे में सोमवार को पालिका कार्यालय खुलेगा। दिवंगत पार्षद का अंतिम संस्कार यात्रा शाम 4 बजे निकलेगी।











