Nature Nature

श्रीडूंगरगढ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ़ “नहीं सहेगा राजस्थान” के लगाए नारे

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। भाजपा शहर मंडल द्वारा “नहीं सहेगा राजस्थान” कार्यक्रम के तहत कस्बे के गाँधी पार्क मैंन बाजार में गाँधी जी की मूर्ति के आगे कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें बैनर, तख्ती और पेम्पलेट लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ बाजार में विरोध प्रदर्शन के साथ पैदल मार्च भी किया। इस दौरान प्रदेश की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ युवाओं ने भी जमकर नारेबाजी की। इस बीच कार्यक्रम के जिला संयोजक भंवरलाल जांगिड ने प्रदेश सरकार के काले कारनामों के बारें में बताया तथा आगामी कार्यक्रमों के बारें में जानकारी दी। पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने राजस्थान सरकार को महिला विरोधी, दलित विरोधी, रोजगार विरोधी एंव किसान विरोधी सरकार बताते हुए विरोध प्रदर्शन के नारे लगाये तथा इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़कर फैंकने का संकल्प लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार और जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी ने सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक हेमनाथ जाखड़, चेयरमेन मानमल शर्मा, मांगीलाल राठी, महेश राजोतिया, सुरेन्द्र चुरा, रमेश मूंधड़ा, अरविन्द चारण, दिनेश शर्मा, अशोक मारू, रोशन छिम्पा, भवानी प्रकाश तावनियाँ, उत्तमनाथ जाखड़, मांगीलाल गोदारा, पार्षद मघराज तेजी, पवन उपाध्याय, गोपाल प्रजापत, हेमराज बरडिया, रजत आसोपा, विक्रम सिंह, महेंद्र राजपूत, राजेन्द्र स्वामी, अनिल वाल्मीकि, बुद्धाराम सांसी, नंदू नाइ, संदीप कायल, मूलनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश सोनी, सांवरमल शर्मा, शिव तावनियाँ, प्रिशु स्वामी, रामू जाखड़, किशन पूरी, श्रवण प्रजापत, गोपी मेघवाल, अर्जुनराम शर्मा, नवरतन राजपुरोहित, श्रवण शर्मा, कुन्नाराम,भगवान सिंह, तोलाराम पारीक, आसकरण सोनी, दशरथ सिंह, सुनील, वेदप्रकाश पारीक, पवन व्यास, कन्हैयालाल गुरावा, योगेश शर्मा, मनोज शान, केशराराम सांसी, प्रवीण सेवग, असलम तेली, अकबर तेली, आसिफ़, मोनू व्यासआदि सैंकड़ों आदि कार्यकर्तागण शामिल रहे।

  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, चुनाव नतीजों के बाद हिंसा तेज

    पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, चुनाव नतीजों के बाद हिंसा तेज पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक हिंसा थमने का…

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    समाचार गढ़ 6 मई 2026। बीकानेर में एक बार फिर कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्ट्रेट को भेजे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, चुनाव नतीजों के बाद हिंसा तेज

    पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, चुनाव नतीजों के बाद हिंसा तेज

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights