Nature Nature

बूथ विजय संकल्प बैठक का आयोजन, निकाली तिरंगा यात्रा, पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का लिया संकल्प

Nature

समाचार-गढ़, 14 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में भाजपा द्वारा बूथ विजय संकल्प बैठक श्री विश्वकर्मा भवन में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस सरकार के कुशासन एवं जंगलराज को जड़ से उखाड़ फेकने का संकल्प लिया तथा आगामी चुनावों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए अपने अपने बूथ पर विजय परचम फहराने का संकल्प लिया। इस दौरान बीकानेर देहात संगठन प्रभारी ओम सारस्वत ने समस्त बूथ प्रभारियों को अपने अपने बूथ पर कुशलता पूर्वक कार्य कर बूथ विजय का मन्त्र फूंका। पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए 2047 तक का विजन प्रस्तुत किया। साथ ही केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को राजस्थान में प्रभावी ढंग से आम जन तक नही पहुँचाने के लिए कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा। पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल ने कहा कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए कार्य करने का सभी बूथ अध्यक्षों को विजय संकल्प दिलाया। इस दौरान विधानसभा विस्तारक वीरेन्द्र सिंह, श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा संयोजक लीलाधर बोथरा, पूर्व प्रधान छेलू सिंह शेखावत, भाजपा नेता किसनाराम गोदारा, चेयरमैन मानमल शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर पारीक, जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, कुम्भाराम सिद्ध, श्री नवरत्न घिंटाला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष ईमरान राइन, हेमनाथ जाखड़, रामनिवास महिया, सुभाष कमलिया, बजरंग सारस्वा, धुडाराम डेलू, ओमनाथ सिद्ध, जगदीश पारिक, रामनिवास विश्नोई, मंडल महामंत्री मूलचंद, मंडल महामंत्री देवकिशन, मंडल महामंत्री नरेश मोट मोहन स्वामी सरपंच धनेरू, श्रवण नाथ पूर्व सरपंच देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, बापेऊ मंडल अध्यक्ष गिरधारी गोदारा, मोमासर मंडल अध्यक्ष शिव जोशी, गंगाधर शर्मा, शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति रेखा भादानी, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत, युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष उतम नाथ, युवा मोर्चा शहर उपाध्यक्ष भवानी सिंह सोशल मिडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, सुखवीर भार्गव, सुरेन्द्र स्वामी ब्रजलाल तावानियाँ, बद्री तावानियाँ, सांवरमल सारस्वत, सुरेन्द्र चुरा, महेश राजोतिया, प्रदीप जोशी, सहित सभी बूथ अध्यक्ष, प्रभारी व् बी.एल.ए., शक्ति केन्द्र संयोजक, प्रभारी एवं सभी मंडलो के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प अभियान का आगाज किया। सभी कार्यकर्ताओं ने विश्वकर्मा भवन से गांधी पार्क तक भारत माता की जय व वंदेमातरम् के नारे लगाकर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत ने सभी श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा से पधारे भाजपा पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। BSE मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और बढ़ती तेल कीमतों के बीच सेंसेक्स और…

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अगले महीने भारत दौरे से पहले भारत-चीन संबंधों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights