Nature Nature

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में सातलेरा ने फहराया परचम

Nature

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में सातलेरा ने फहराया परचम

समाचार-गढ़, 18 अगस्त श्रीडूंगरगढ़। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक 2023 की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में आज ग्राम पंचायत जैसलसर की विभिन्न खेलों की टीमें अपने अपने मैच जीतकर अगले राउंड में पहुँची।प्रभारी नुजल इस्लाम काजी ने बताया कि कबड्डी बालिका वर्ग की टीम सातलेरा(जैसलसर)ने रोचक मुकाबले में ग्राम पंचायत बिग्गा की टीम को 42-07 से करारी शिकस्त देकर अगले राउंड में प्रवेश किया।नौरत मल शर्मा व्याख्याता ने बताया कि क्रिकेट पुरुष वर्ग की टीम ने रोमांचक मुकाबलों में आज लगातार दो जीत दर्ज की।सातलेरा(जैसलसर) की क्रिकेट टीम ने आज अपने पहले मुकाबले में लिखमादेसर की टीम को करारी हार देते हुए एकतरफा हराया।लिखमादेसर की टीम निर्धारित ओवर्स में 11 रन पर ऑल आउट हो गई ।सातलेरा (जैसलसर) की टीम ने बिना विकेट गँवाए जीत दर्ज की।क्रिकेट के दूसरे मैच में टीम सातलेरा(जैसलसर) ने देराजसर की मजबूत टीम को पटखनी देते हुए जीत हासिल की।देराजसर टीम निर्धारित ओवर्स में 39 रन बना पाई जिस लक्ष्य को भी सातलेरा(जैसलसर) टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए प्राप्त कर एकतरफा जीत दर्ज की।दोनों ही मैच में जितेन्द्र सिंह राठौड़, कालूराम जाखड़ और रूपचन्द तरड़ ने उम्दा खेल दिखाया। मेवासिंह पुनिया शा शि ने बताया कि ग्राम पंचायत जैसलसर की बालिका वर्ग की खोखो टीम ने डेलवां को हराकर और पुरुष वर्ग की कबड्डी टीम ने कितासर भाटियान को 43-11 के विशाल अंतर हराकर आगामी राउंड में प्रवेश कर लिया है।जैसलसर सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़ और प्रतिनिधि भीखराज जाखड़, पी ई ई ओ देवीसिंह राजपुरोहित और सातलेरा प्रिंसिपल ममता गोदारा ने सभी विजयी टीमों बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights