Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ की राजनीतिक हलचल हुई तेज, प्रतिनिधि मण्डल पहुंचा जयपुर, देखें फोटो

Nature

श्रीडूंगरगढ़ की राजनीतिक हलचल हुई तेज, प्रतिनिधि मण्डल पहुंचा जयपुर
समाचार-गढ़, 18 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। विधानसभा के चुनाव में अब कम ही समय बचा है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ में राजनीतिक हलचल हर रोज तेज हो रही है। नेता जयपुर-दिल्ली पहुंचकर अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे है। इसी बीच पार्टी से निस्कासित नेताओं को भी फिर से शामिल करने की कवायद भी तेज होती दिख रही है। ऐसे में आज शुक्रवार को राष्ट्रीय सेन समाज राजस्थान का प्रतिनिधि मण्डल जयपुर पहुंचा। सेन समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश फूलभाटी ने बताया कि पूर्व विधायक किशनाराम नाई को भाजपा में फिर से शामिल करने की मांग का ज्ञापन लेकर प्रतिनिधि मण्डल श्रवणकुमार नाई पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भारतीय सैन समाज, सुनील गहलोत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायणी सेना, गोपाल नाई पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजलदेसर, वृतिका सैन, सुखदेव सैन, भैरूलाल सैन, कमल सैन, रामेश्वर सैन, रामराज सैन, विरेन्द्र सैन, मांगीलाल सैन) की ओर से भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरूणसिंह, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर को ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मण्डल ने पूर्व विधायक किशनाराम नाई को भाजपा में ससम्मान पुनः शामिल करने, मूल ओबीसी से आने वाले नाई समाज को भाजपा प्रदेश टीम में उचित प्रतिनिधित्व देने व विधान सभा चुनाव में भाजपा से कम से कम 2 टिकिट नाई समाज को देने की मांग की है।

ज्ञापन में राष्ट्रीय सेन समाज राजस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा नाई समाज को 1 भी सीट पर नहीं दी गई थी जिसके कारण नाई समाज में भाजपा के प्रति लगाव कम हुआ है। पूरे राजस्थान में नाई समाज का वोट 3 प्रतिशत है जो लगभग 95 प्रतिशत भाजपा को वोट करता आ रहा है लेकिन भाजपा प्रदेश टीम में नाई (सैन समाज) को किसी मोर्चा व मूल भाजपा में कही भी पदाधिकारी नही बनाया जा रहा है जिसके कारण नाई समाज में भाजपा के प्रति निराशा का भाव है जिसका नुकशान आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में होने की पूरी संभावना है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए नाई (सैन समाज ) को भाजपा में उचित सम्मान दिलवाते हुए अपनी टीम में स्थान देवें व आगामी विधानसभा चुनाव में कम से कम 2 विधानसभा की टिकिट नाई (सैन समाज) को दिलवाने की बात कही है।

  • Related Posts

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। राजस्थान में अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी, मोबाइल टावर या बिजली के पोल पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ अब पुलिस सख्त कार्रवाई…

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। एशिया से उत्तरी यूरोप तक समुद्री व्यापार के लिए भारत अब एक ऐसे रास्ते पर नजरें गड़ा रहा है, जो पारंपरिक स्वेज नहर मार्ग की तुलना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights