Nature Nature

वाल्मिकी समाज ने विधायक को 21 किलो की माला पहनाकर जताया आभार

Nature

समाचार-गढ़, 20 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ शहर के मोमासर बास में वाल्मिकी समाज द्वारा क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक गिरधारीलाल महिया ने वाल्मिकी समाज की श्मशान भूमि की नवनिर्मित चारदीवारी का लोकार्पण भी किया। इस लंबित मांग को पूरा करने पर वाल्मिकी समाज के गणमान्य नागरिकों के नेतृत्व में विधायक महिया को 21 किलो की फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और बाबा साहब का चित्र व प्रशस्ति पत्र भेंट किया।
कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक महिया ने कहा कि गरीब, पिछड़े व वंचित तबके के उत्थान के लिए हमेशा इनका भरपूर सहयोग कर हक व अधिकारों के प्रति सजग किया है। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद श्रीडूंगरगढ़ शहर की मुख्य समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी है। जिसके चलते शहर को ट्रोमा सेंटर, उप जिला अस्पताल, ड्रेनेज सिस्टम कन्या महाविद्यालय सहित बड़ी बड़ी सौगातें दिलवाई गई है। उन्होंने कहा कि वाल्मिकी समाज को सफ़ाई कर्मचारियों की भर्ती में 66 प्रतिशत एवं इससे अधिक पदों पर प्राथमिकता से लगाने के लिए सरकार के समक्ष लगातार मांग रखी और विधानसभा में भी मुद्दा उठाया। विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में सफ़ाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता दिलवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान माकपा नगर अध्य्क्ष कॉमरेड रामेश्वर लाल बाहेती, कॉमरेड निर्मल वाल्मीकन , कॉमरेड मगतू राम वाल्मीकि , चेनरूप तेजी, हरी शिखवाल, तिलोक चंद नायक बाबूलाल ,देवकिशन , प्रकाश चंद मलघट ( पार्षद ) हनुमान मेघवाल (पार्षद) व वाल्मीकि मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेंद्र वाल्मीकि , अजय वाल्मीकि मैनेजमेंट, पंकज , गौतम, अमित, सोनू, बजरंग, भरत,विमल, सरदार,सूरज, श्रीकान्त एवं बड़ी संख्या में वाल्मिकी समाज की महिलाएँ, युवा एवं नागरिक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर उच्चस्तरीय बातचीत होने जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत…

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड का भाव इस महीने अब तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights