Nature Nature

विधानसभा चुनावों से पहले अधिकारियों की मीटिंग, हरियाणा से लगती सीमाएं होगी सील

Nature

समाचार-गढ़, 23 अगस्त 2023। बीकानेर रेंज के जिलों में अपराध करने वाले हरियाणा के 423 अपराधी फरार हैं जिन्हें पुलिस तलाश रही है । इनकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस के अधिकारियों को लिस्ट सौंपी गई है। इसके अलावा हरियाणा से शराब व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए हनुमानगढ़ बॉर्डर एरिया में 16 स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पड़ोसी राज्य हरियाणा से नशीले पदार्थों की तस्करी और बीकानेर रेंज के जिलों में वारदातों को रोकने के लिए अपराधियों पर नकेल डालने की तैयारी की गई है। इसके लिए मंगलवार को हरियाणा के सिरसा में दोनों ओर के पुलिस अधिकारियों की इंटरस्टेट मीटिंग हुई। मीटिंग में हरियाणा पुलिस को वहां के 423 अपराधियों की लिस्ट सौंपी गई जो बीकानेर रेंज के जिलों में अपराध कर फरार हैं, स्थाई वारंटी या भगोड़े हैं। दोनों राज्यों की पुलिस आपसी समन्वय से इन अपराधियों को पकड़ेगी। इसके अलावा हरियाणा से नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए हनुमानगढ़ में बॉर्डर एरिया पर 16 नाके लगाने का निर्णय लिया गया है। हरियाणा पुलिस भी बॉर्डर एरिया में लगते अपने इलाके में नाके लगाएगी। हनुमानगढ़ से हरियाणा के सिरसा और फतेहाबाद नशीले पदार्थों की तस्करी का रूट माना जाता है। मीटिंग में चूरू से लगती हरियाणा की सीमा पर भी सतर्कता बढ़ाने और नाकाबंदी करने की निर्णय लिया है। हालांकि, चूरू को अब सीकर संभाग में शामिल कर लिया गया है। मीटिंग में हिसार रेंज के एडीजीपी श्रीकांत जाधव, हिसार रेंज के एसपी, भिवानी एसपी, बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश, हनुमानगढ़ एसपी सधीर चौधरी मौजद थे।

  • Related Posts

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह समाचार गढ़ 18 जून 2026 मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना की टूट का सिलसिला थमने…

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    समाचार गढ़ डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और सैन्य टकराव को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दोनों देशों ने अंतरिम शांति समझौते पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights