श्रीडूंगरगढ़ विकास यात्रा के क्रम में क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया रविवार को ग्राम पंचायत मसूरी में विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। विधायक लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विधायक महिया के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास हेतु श्रीडूंगरगढ़ विकास यात्रा का आगाज किया गया है। इस यात्रा के अन्तर्गत क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में संपन्न हुए विकास कार्यों का लोकार्पण व अनेक कार्यों का शिलान्यास किया जा रहा है। इस क्रम में मसूरी ग्राम पंचायत क्षेत्र के गांव मसूरी व बीदासरिया में रविवार सुबह 10 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व आमजन मौजूद रहेंगे। मसूरी सरपंच संग्रामराम हुड्डा ने बताया कि लोकार्पण व शिलान्यास की इस विकास यात्रा में क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया का मुख्य स्वागत कार्यक्रम मसूरी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में आयोजित होगा।




















