Nature Nature

अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव 6 से 8 मार्च तक, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने पोस्टर का विमोचन किया

Nature

बीकानेर, 3 मार्च। अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 6 से 8 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने गुरुवार को इससे संबंधित पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने बताया कि ऊंट उत्सव की शुरुआत 6 मार्च को हेरिटेज वॉक के साथ होगी। हेरिटेज वॉक प्रातः 7 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर से रामपुरिया हवेलियां तक आयोजित की जाएगी। इसी श्रृंखला में दोपहर 3:30 से सायं 6:30 बजे तक राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र में ऊंट सज्जा, ऊंट दौड़, ऊंट फर कटिंग, ऊंट नृत्य, मिस्टर बीकाणा, मिस मरवन, कुश्ती, रस्साकशी और महिलाओं की मटका दौड़ का आयोजन होगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि इसी श्रंखला में 7 मार्च को प्रातः 7:30 से 9:30 बजे तक जोड़बीड़ कंजर्वेशन रिजर्व में बर्ड वाचिंग कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी दिन सायं 6:30 से रात्रि 10 बजे तक पब्लिक पार्क में बीकानेर कार्निवल आयोजित किया जाएगा। यह कार्निवल राजकीय गंगा संग्रहालय से शुरू होगा।
उन्होंने बताया कि उत्सव के तीसरे दिन सायं 4:30 से 6:30 बजे तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में कैमल टैटू और बीएसएफ का एक्रोबेटिक शो आयोजित होगा। ऊंट उत्सव का समापन 8 मार्च को सायं 6:00 से 9:30 बजे तक आयोजित करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा।
इस दौरान पर्यटन विभाग के उपनिदेशक भानु प्रताप ढाका तथा पर्यटन अधिकारी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह,पर्यटन सहायक योगेश राय मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। ईरान ने इज़रायल पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले का दावा किया है। ईरानी मीडिया के अनुसार इज़रायल के साथ दुबई, कुवैत, कतर और जॉर्डन…

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। राजस्थान में घर, फ्लैट और प्लॉट की रजिस्ट्री अब महंगी हो जाएगी। राज्य सरकार ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

    बीकानेर के पब्लिक पार्क में 10 वर्षीय बालिका का शव मिला, खेलते समय हादसे की आशंका

    बीकानेर के पब्लिक पार्क में 10 वर्षीय बालिका का शव मिला, खेलते समय हादसे की आशंका

    अनियमितताएं पाए जाने दस मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित, एक निरस्त

    अनियमितताएं पाए जाने दस मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित, एक निरस्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights