Nature Nature

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टोली पहुंच रही गांव-ढाणी, राज्य सरकार की योजनाओं की दे रही जानकारी

Nature

समाचार-गढ़, 26 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी समस्त व्यस्तताओं के बीच गांवों में पहुंच कर पूर्व निर्धारित रूट के अनुसार हर घर तक राज्य सरकार की राहत पहुंचा रहे है। यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने बताया कि कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना की अगुवाई में चल रहे हर घर राहत अभियान के तहत शनिवार को कार्यकर्ताओं की टोली विधानसभा क्षेत्र के गांव लालासर, मेरामसर, मेऊसर में पहुंचें। इन गांवों कें हर घर तक कार्यकर्ता पहुंचें एवं राज्य सरकार की योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए बनाई गई बुकलेट का वितरण किया। साथ ही ग्रामीणों को इन जनकल्याणकारी योजनाओं के सतत चलाए हुए रखने के लिए कांग्रेस की सरकार रीपीट करवाने की आवश्यकता समझाई। शनिवार को हर घर तक पहुंचनें वाले कार्यकर्ताओं की टोली में दिनेश पिलानियां, मोहसीन खान, विवेक प्रजापत, रोहित गुर्जर, ओमप्रकाश जाखड़, तुलछीराम जाखड़, बाबूलाल चोटिया, मांगीलाल नाई, रामचंद्र चोटिया, शुभम शर्मा, गणपत जाखड़, किशन वाल्मिकी, रामदेव जाखड़, बलराम हरडू, रामरतन जाखड़, राजूराम चोटिया, श्रवण सारण, राजेश मेघवाल, परताराम सुथार, धर्माराम जाखड़ आदि शामिल रहे। युवा नेता हरिराम बाना ने बताया कि तीसरे चरण के तहत नोखा तहसील के गांव जो विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में शामिल है। उन सभी में हर घर तक कार्यकर्ताओं की पहुंच की गई और उन गांवों के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करते हुए सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में जिला एवं प्रदेश स्तरीय नेता शामिल होगें। चौथा चरण का सम्मेलन गांव धीरदेसर चोटियान में एवं पांचवें चरण का सम्मेलन गांव रिड़ी में आयोजित होगा।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights