Nature Nature

मालू भवन में तेयुप द्वारा रक्षाबंधन कार्यशाला आयोजित

Nature

समाचार-गढ़, 27 अगस्त 2027। श्रीडूंगरगढ़ में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा निर्देशित जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन तेयुप द्वारा सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री डॉ संपूर्णयशाजी के सन्निध्य में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ नमस्कार महामंत्रोच्चार से किया गया। संस्कारकगण प्रदीप पुगलिया, प्रमोद बोथरा, चमन श्रीमाल ने जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन का त्योंहार कैसे मनाए यह सरल शब्दों में समझाया। नमस्कार महामंत्र व सभी मंत्रोचार, लोगस्स का पाठ के उच्चारण के साथ राखी बांधते समय ये मंत्र बोलना चाहिए – सर्व मंगल मांगल्याम, सर्व कल्याण कारणम प्रधान सर्व धर्माणं, जैनम जयतु शासनम ऐसा बताया गया। “बदलाव बीज में ला सकते है, वृक्ष में नहीं” अतः जैनत्व संस्कारों के बीजारोपण हेतु तेयुप द्वारा यह कार्यशाला ज्ञानशाला परिवार के साथ आयोजित किया गया। ज्ञानशाला के 4 जोड़े भाई बहिन ने कार्यशाला में सहभागिता दर्ज कराई । रक्षाबंधन कार्यशाला में सभी संघीय संस्थाओं की उपस्थिति रही। तेयुप श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष मनीष जी नौलखा ने संस्कारकों तथा सभी के प्रति स्वागत एवम् आभार प्रकट किया। सभी बहनों ने भाईयों के मस्तक पर तिलक लगाकर रक्षामोली बांधकर मंगलकामनाएं प्रेषित की।

  • Related Posts

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    समाचार गढ़ 4 मई 2026। भीलवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कावाखेड़ा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक 8वीं कक्षा के छात्र को कथित तौर पर सजा के रूप…

    पांच राज्यों के चुनावों में बड़ा उलटफेर, कई दिग्गजों के समीकरण बदले, देखें एक बजे तक के रुझान

    समाचार गढ़ 4 मई 2026। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों और शुरुआती रुझानों ने राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा संदेश दिया है। कहीं भाजपा ने ऐतिहासिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    पांच राज्यों के चुनावों में बड़ा उलटफेर, कई दिग्गजों के समीकरण बदले, देखें एक बजे तक के रुझान

    पांच राज्यों के चुनावों में बड़ा उलटफेर, कई दिग्गजों के समीकरण बदले, देखें एक बजे तक के रुझान

    ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के लिए भाजपा ने संभाग समन्वयकों की घोषणा की

    ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के लिए भाजपा ने संभाग समन्वयकों की घोषणा की

    एक टक्कर, तीन मौतें: रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे गिरी कार-स्कूटी

    एक टक्कर, तीन मौतें: रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे गिरी कार-स्कूटी

    पांच राज्यों के चुनावों पर देश की नजर, नतीजे जल्द, देखें क्या है रुझान

    पांच राज्यों के चुनावों पर देश की नजर, नतीजे जल्द, देखें क्या है रुझान

    गश्त पर निकले कॉन्स्टेबल की हत्या, लहूलुहान हालत में मिला शव

    गश्त पर निकले कॉन्स्टेबल की हत्या, लहूलुहान हालत में मिला शव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights