Nature Nature

भाजपा की परिवर्तन यात्रा तय करेगी नेताओं के टिकट, दिखाना होगा दमखम

Nature

समाचार-गढ़, 31 अगस्त 2023। विधानसभा चुनाव को फतेह करने को लेकर प्रदेश में भाजपा 2 सिंतबर से अपनी परिवर्तन यात्रा का आगाज करने जा रही हैं। यह यात्रा न सिर्फ प्रदेश में भाजपा का माहौल तय करेगी, बल्कि नेताओं के टिकट इसी से तय होंगे। इस यात्रा के दौरान प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों पर अपनी-अपनी दावेदारी जता रहे सभी नेताओं को अपना दमखम दिखाना होगा और यात्रा में समर्थकों के साथ जुटना होगा।

इस यात्रा में दावेदारों को अपना शक्ति प्रदर्शन करना होगा। चुनाव जीतने के लिए उनके पास कितना समर्थन है यह भी भीड़ जुटाकर दिखाना होगा। इसको लेकर प्रदेश भाजपा ने सभी उन दावेदारों को अलर्ट कर दिया है, जिनके नाम बाहरी 5 राज्यों से आए विधायकों के सामने आए थे। गौरतलब है कि 22 सितंबर तक निकाली जाने वाली परिवर्तन यात्रा में करीब 72 सभाएं होगी।

इन यात्राओं में बाहरी राज्यों के नामी नेता जिसमें सासंद, विधायक और केंद्रीय पदाधिकारी शामिल है, उन्हें भी बुलाया जा रहा हैं। परिवर्तन यात्रा की रूप-रेखा को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप दिया हैं। रणनीति में भीड़ जुटाने और दावेदारों की शक्ति देखने के लिय यह फॉर्मूला तैयार किया हैं। 

गुटबाजी खत्म करने के लिए प्लान 

बताया जा रहा है कि यात्रा के रथ पर पहले प्रदेश के नेताओं को सवार किया जाना था, लेकिन भाजपा के एक खेमे की नाराजगी और उसे जिम्मेदारी नहीं देने को लेकर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूरी यात्रा का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया। इससे पार्टी को दो फायदे होंगे। एक तो प्रदेश में चुनावों की स्थिति को लेकर क्या माहौल है वह रिपोर्ट उनकी आंखों के सामने होगी। वहीं पार्टी की गुटबाजी कहां तक चुनावों में नुकसान पहुंचा सकती है, इसका भी आंकलन हो जाएगा। साथ ही दावेदारों में कौन-कौन पूरे दमखम के साथ सामने आता है और कौन पर्दे के पीछे से गुटबाजी में भूमिका निभाएगा इसकी रिपोर्ट भी आलाकमान के सामने होगी।

यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र को करेगी कवर 

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नारायण पंचारिया की माने तो यात्रा हर विधानसभा सीट तक पहुंचेगी। 2 सितंबर को यात्रा का आगाज रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर से होगा। इस यात्रा को शुरू करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद पहुंचेगे। पहली यात्रा सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से शुरू होकर जयपुर, भरतपुर, मालपुरा, टोंक, निवाई, खंडार, बयाना, वैर, नदबई, लालसोट, चाकसू, बस्सी, जमवारामगढ़, विराटनगर, शाहपुरा, आमेर, कामां, देवली सहित कुल 47 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। 

वहीं 3 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आदिवासी क्षेत्र से यात्रा का आगाजी करेंगे। बेणेश्वर धाम (डूंगरपुर) से शुरू होने वाली इस यात्रा का रथ डूंगरपुर, उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, कोटा, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, बूंदी, बारां, झालावाड़ जिलों की कुल 52 विधानसभा सीट को कवर करेगा। 

वहीं 4 सितंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीसरे रथ काे हरी झंडी दिखाएंगे। इस यात्रा में जैसलमेर, जोधपुर, पोकरण, मेड़ता, डेगाना, शेरगढ़, बिलाड़ा, अजमेर, पुष्कर, नागौर सहित करीब 51 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। 

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 5 सितम्बर को परिवर्तन यात्रा के चौथे रथ को गोगामेड़ी हनुमानगढ़ से रवाना करेंगे। इसमें बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर व अलवर जिलों की विधानसभा सीट कवर होगी।

Related Posts

स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता: EVM छेड़छाड़ के आरोपों पर घमासान, चुनाव आयोग ने कहा- सब सुरक्षित

समाचार गढ़ 1 मई 2026। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मतगणना से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। तृणमूल कांग्रेस (ज्डब्) ने गुरुवार देर रात म्टड स्ट्रॉन्ग रूम को…

बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता

बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता समाचार गढ़ 30 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता: EVM छेड़छाड़ के आरोपों पर घमासान, चुनाव आयोग ने कहा- सब सुरक्षित

स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता: EVM छेड़छाड़ के आरोपों पर घमासान, चुनाव आयोग ने कहा- सब सुरक्षित

बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता

बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता

विधायक के साथ मारपीट, जनसुनवाई में एईएन ने किया हमला, पढ़े विस्तार से

विधायक के साथ मारपीट, जनसुनवाई में एईएन ने किया हमला, पढ़े विस्तार से

बीकानेर से बड़ी खबर। युवक ने गैंग का नाम लेकर मांगी 2 करोड़ की फिरौती

बीकानेर से बड़ी खबर। युवक ने गैंग का नाम लेकर मांगी 2 करोड़ की फिरौती

वैशाखी पूर्णिमा, पीपल पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा 1 मई को, जानें महत्व, पूजा-विधि और शुभ योग

वैशाखी पूर्णिमा, पीपल पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा 1 मई को, जानें महत्व, पूजा-विधि और शुभ योग

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसाः चलती कार में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसाः चलती कार में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights