Nature Nature

बून्द-बून्द पानी को तरस रहे मोहल्लेवासी, विधायक, एईएन, जेईएन, जनसम्पर्क पर की शिकायत, लेकिन सब मौन

Nature

समाचार-गढ़, 7 सितम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ में लगभग हर मोहल्ले में पेयजल की समस्या है। कस्बे के लोग इस संबंध में लगातार ज्ञापन व प्रदर्शन करते आ रहे है। लेकिन विभाग इस कदर कुम्भकर्णी नींद में सोया हुआ है कि इन परेशान आमजन के ज्ञापन व प्रदर्शन इन्हें ना तो दिखाई देते है और ना ही सुनाई देते है। कस्बे के कालुबास वार्ड संख्या 1,2 व 35 में पिछले चार साल से पेयजल की समस्या है लेकिन इसका समाधान आज तक नहीं हुआ है। मोहल्ले के शिवभगवान मालपानी का कहना है कि वे पिछले चार साल से मोहल्ले के लोगों के साथ जलदाय विभाग के चक्कर काट रहे है। लेकिन विभाग के अधिकारी इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे है। मालपानी ने बताया कि वे विधायक से लेकर विभाग के अधिकारी व जनसम्पर्क पोर्टल पर भी इसकी शिकायत कर चुके है। लेकिन मोहल्ले की इस पीड़ा को कोई भी दूर करने के लिए राजी नहीं है। छह महीने पहले तक घरों में गंदा पानी आता था, जो कि घुमचक्कर स्थित मैन पानी की टंकी से आता था। लेकिन बाद में हरिजन मोहल्ले से लाइन को जोड़ दिया गया। उसके बाद से कई कई दिनों तक पेयजल की आपूर्ति नहीं होती है। जब कभी कभार पानी आता भी है तो प्रेशर नहीं रहता। इस संबंध में शिवभगवान मालपानी ने श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर तक विभाग के अधिकारियों को वकील का नोटिस भी भिजवाया लेकिन समस्या जस की जस बनी हुई है। सवाल ये है कि जब पूरे कस्बे से इस तरह की समस्या लगातार बनी हुई है तो आखिर विभाग के अधिकारी पेयजल की समस्या से आम लोगों को निजात क्यों नहीं दिला पा रहे आखिर इसके पीछे उनकी मंशा क्या है?

  • Related Posts

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बढ़ती हिंसक गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती सामने आई है। पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स ने अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights