Nature Nature

जेपीएस में अणुव्रत पर्यावरण दिवस के मौके पर किया वृक्षारोपण, लिया संकल्प

Nature

समाचार-गढ़, 4 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ की जयपुर पब्लिक स्कूल में अणुव्रत पर्यावरण दिवस मनाया गया। अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने बच्चों के भविष्य निर्माण में अणुव्रत की भूमिका महत्वपूर्ण बताई। सत्यनारायण स्वामी ने कहा कि जिस तरह त्याग के बिना धन बेकार है उसी तरह आत्मिक शांति के लिए अणुव्रत जरूरी है इससे सदाचारी गुणों का विकास होता है और बालक वाणी भी शुभ बोलना सीखता है और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज बच्चों में व्यवहारिकता और विनम्रता की कमी आ रही है और इस कमी को अणुव्रत से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने अणुव्रत के नियम बताए। कार्यक्रम में अणुव्रत समिति के मंत्री एडवोकेट रणवीर खींची ने अणुव्रत चेतना के बारे में बताते हुए कहा कि राष्ट्र की नींव को मजबूत करने के लिए अणुव्रती बच्चों का होना जरूरी है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलवाया खींची ने पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की बात कही। इस दौरान संस्था प्रधान श्री कुम्भाराम घिंटाला ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को हमेशा सदमार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान एडवोकेट किशन पारीक, विद्यालय स्टाफ संदीप गोदारा, अंशु शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापत, सत्यपाल सिंह,विनोद कुमार ,संदीप सिंह, लक्ष्मण, भरत सिंह, हरीश शर्मा, कंचन व छात्र-छात्रा आदि ने मिलकर वृक्षारोपण भी किया।

Related Posts

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights