Nature Nature

गोगामेड़ी की हत्या के बाद आरोपियों से पूछताछ, मामले में हुआ बड़ा खुलासा

Nature

समाचार गढ़, 10 दिसम्बर 2023। जयपुर में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर CP बीजू जॉर्ज जोसफ ने प्रेसवार्ता आयोजित की है। इस प्रेसवार्ता में CP बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा- तकनीकी और सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई। 5 दिसंबर से पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में लग रही थी। SIT को एक आरोपी के डीडवाना में होने की सूचना मिली थी। एक टीम जयपुर में व्यवस्था संभालने में लगी रही और दूसरी टीम आरोपियों तलाश में जुटी रही। हरियाणा पुलिस का भी मामले में साथ मिला था।

रोहित गोदारा तक पहुचेगें

CP बीजू जॉर्ज जोसफ ने आगे कहा कि एक आरोपी को कल गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया अगले चरण में मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए जाल बिछा रखा है, पंजाब पुलिस ने भी हमने संपर्क किया, रोहित गोदारा तक अब तक नहीं पहुंचे लेकिन अब पहुंचने वाले है। पुलिस ने बताया कि यह हत्या रोहित गोदारा के इशारे पर हुई थी। दोनों शूटरों ने मास्टरमाइंड वीरेंद्र चारण की प्लानिंग पर गोगामेड़ी की हत्या की घटना को अंजाम दिया।

रोहित गोदारा दे रहा था डायरेक्शन

मीडिया रिपोर्ट की माने तो दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच टीम के इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों शूटर हरियाणा के महेंद्रगढ़ का नितिन फौजी और राजस्थान के नागौर जिले का रोहित राठौड़ हत्याकांड के बाद से गैंगस्टर रोहित गोदारा के संपर्क में थे। वहीं, उसके हैंडलर वीरेंद्र चरण ने उसे हथियार और यहां तक कि पैसे भी मुहैया कराए थे। कहां भागना है और कैसे भागना है इसका पूरा डायरेक्शन रोहित गोदारा द्वारा दिया जा रहा था।

लॉरेंस गैंग से अनबन

आनंदपाल एनकाउंटर के बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने पूरे आंदोलन का नेतृत्व किया, लेकिन उसके बाद से बदली परिस्थितियों में उन पर पैसे लेने के कई आरोप लगे। इसके साथ ही लॉरेंस गैंग से उसकी अनबन शुरू हो गई। दोनों शूटरों ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने यह खुलासा किया है। हालांकि पूरा खुलासा जयपुर पुलिस की जांच के बाद ही हो पाएगा।

रोहित राठौड़ से थी गोगामेड़ी की दुश्मनी

इस मामले में चौंकाने वाली बात भी सामने आई है। हत्या में शामिल एक शूटर रोहित राठौड़ की गोगामेड़ी से निजी दुश्मनी थी। इसके चलते वह गोगामेड़ी की हत्या करने को तैयार था। रोहित के खिलाफ 7 साल पहले जयपुर के वैशाली नगर थाने में राजपूत समाज की एक नाबालिग लड़की के अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में गोगामेड़ी ने नाबालिग के पिता की मदद की थी।

रोहित राठौड़ का काटनी पड़ी थी जेल

इस मामले में रोहित को जेल भी काटनी पड़ी थी। इस केस के सिलसिले में उनके परिवार को काफी पैसे खर्च करने पड़े। साथ ही बहन की शादी के लिए जयपुर में अपना घर भी गिरवी रखना पड़ा। इस कारण वह गोगामेड़ी को अपना दुश्मन मानता था। जयपुर जेल में रहने के दौरान रोहित राठौड़ की जान-पहचान लॉरेंस गैंग के वीरेंद्र चरण से हुई। उसी ने वीरेंद्र को इस हत्या के लिए तैयार किया था।

Related Posts

बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता

बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता समाचार गढ़ 30 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम…

विधायक के साथ मारपीट, जनसुनवाई में एईएन ने किया हमला, पढ़े विस्तार से

समाचार गढ़ 30 अप्रैल 2026 श्रीगंगानगर। शहर में गुरुवार को जनसुनवाई के दौरान बड़ा विवाद सामने आया, जब भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी और राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (RUIDP) के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता

बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता

विधायक के साथ मारपीट, जनसुनवाई में एईएन ने किया हमला, पढ़े विस्तार से

विधायक के साथ मारपीट, जनसुनवाई में एईएन ने किया हमला, पढ़े विस्तार से

बीकानेर से बड़ी खबर। युवक ने गैंग का नाम लेकर मांगी 2 करोड़ की फिरौती

बीकानेर से बड़ी खबर। युवक ने गैंग का नाम लेकर मांगी 2 करोड़ की फिरौती

वैशाखी पूर्णिमा, पीपल पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा 1 मई को, जानें महत्व, पूजा-विधि और शुभ योग

वैशाखी पूर्णिमा, पीपल पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा 1 मई को, जानें महत्व, पूजा-विधि और शुभ योग

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसाः चलती कार में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसाः चलती कार में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

आरटीई भुगतान में देरी पर निजी स्कूलों में रोष, शीघ्र भुगतान की मांग

आरटीई भुगतान में देरी पर निजी स्कूलों में रोष, शीघ्र भुगतान की मांग
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights