Nature Nature

पार्षद पद उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशी ने नामांकन पत्र किया दाखिल

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 3 में 10 जनवरी को पार्षद पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए आज भाजपा व कांग्रेस से घोषित प्रत्याशी ने उपखण्ड कार्यालय पहुँचकर शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी संतोष बोहरा ने अपने समर्थकों के साथ सवा एक बजे पर्चा दाखिल किया। इससे पहले बोहरा समर्थक सीताराम मंदिर से भाजपा के जयकारों के साथ रवाना हुए। उपखण्ड कार्यालय परिसर में पहुंचने पर वहाँ भी समर्थकों का जमावड़ा देखने को मिला और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। बोहरा के पर्चे में पवन बोहरा व महेश माली साक्षी बने है वहीं एक डमी पर्चा आईदान ने भरा है। इस दौरान भाजपा के पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, महावीर प्रसाद अड़ावलिया, पार्षद विनोदगिरी गुसाई, रजत आसोपा, भरत सुथार, अरूण पारीक, लोकेश गौड़, पवन उपाध्याय, विक्रम शेखावत, मघराज, गोपाल प्रजापत, महेश राजोतिया, श्यामसुदंर जोशी, वासुदेव सारस्वत, नवरत्न राजपुरोहित, वेदप्रकाश, संजय शर्मा, सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित वार्डवासी मौजूद रहे।

भाजपा से प्रत्याशी संतोष बोहरा अपना नामांकन निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल करवाते हुए

वहीं कांग्रेस से प्रत्याशी मालाराम प्रजापत ने भी अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। समर्थकों ने कांग्रेस विजय के नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, विमल भाटी, रमेश बासनीवाल, मनोज पारख, पार्षद मंगतूराम मेघवाल, रमेश प्रजापत, मांगीलाल दुसाद, लिखमाराम पुरोहित, मनोज माली, बजरंग दर्जी, विमल भाटी, हनुमान दुसाद, रामचंद्र प्रजापत, चंदन कठोतिया, हीरालाल कुकना, गोपाल आंवला, आशुराम तर्ड, गोपाल आंवला, महेंद्र दुसाद, प्रदीप पुरोहित, रमेश व्यास, रामकिशन गावड़िया, गिरदास स्वामी, प्रकाश दुसाद, राजेश मंडा, संजय करनाणी, गोविंद सेवग, प्रकाश गहलोत, चैनरूप आंवला, नानूराम प्रजापत, मनोज सारण, कन्हैयालाल, छापोला, बजरंग सारण, चुन्नीलाल गोदारा, भंवरलाल गोदारा, भुराराम ज्यानी, सूरजाराम आंवला, देवकिशन जोशी, मेघराज आंवला, उस्मान दमामी, कालूराम दर्जी, प्रवीण सेवग, ओमप्रकाश सेवग, पवन माली, हरिओम जाझड़ा, रामचंद्र आंवला, बजरंग आंवला, आसुराम सारण, नारायण मल, महेश माली, हरी बिहानी, डूंगर प्रजापत, मालाराम गोदारा सहित अनेक कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित वार्डवासी मौजूद रहे।

भाजपा से प्रत्याशी मालाराम प्रजापत अपना नामांकन निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल करवाते हुए
  • Related Posts

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    समाचार गढ़ 26 नवंबर 2026। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को फिर से बढ़ावा देने की कोशिशों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात ने दावा…

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    समाचार गढ़ 26 नवंबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI चैटबॉट आमतौर पर सवालों के जवाब देने और यूजर्स की मदद करने के लिए बनाए जाते हैं। लेकिन इन दिनों Google…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights