Nature Nature

कड़ाके की ठंड मौसम विभाग ने किया ठंड का येलो अलर्ट, जारी, कोहरे का सितम लगातार जारी छुटन लागी धूजणी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 3 जनवरी 2024। (गौरी शंकर सारस्वत की रिपोर्ट)
श्रीडूंगरगढ़ अंचल में कड़ाके की ठंड एवं कोहरे का सितम जारी है।श्री डूंगरगढ़ अंचल पिछले कई दिनों से लगातार कोहरे एवं ठंड की चपेट में लिपटा हुआ नजर आ रहा है।मौसम विभाग ने अगले तीन चार दिनों तक लगातार तापमान में गिरावट का येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अलर्ट के बाद कृषि विभाग भी अलर्ट मोड़ पर आ गया है और किसानों के लिए पाले से फसलों के बचाव की एडवाइजरी जारी की है।तेज ठंड से सरसों,मैथी,मटर,चना जैसी फसलों को नुकसान की आशंका जताई है।कोहरा छाने से फसल को फायदा भी मिल रहा है तो कड़ाके की ठंड फसलों को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं।
दूसरी तरफ श्री डूंगरगढ़ अंचल में कोहरे का सितम भी पिछले एक सप्ताह से जारी है।किसानों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से लगातार गीला कोहरा आने से फसलों को भरपूर फायदा मिल रहा है। बिग्गा गांव के किसान जुगल किशोर ने बताया कि कोहरा रबी की फसल के लिए लाभदायक होने के साथ साथ आगामी जमाने का अच्छा संकेत भी दे रहा है। सातलेरा गांव के किसान मालाराम, मामराज आदि ने बताया कि लगातार कोहरे के चलते इस बार अच्छी फसल का अनुमान लगाया जा रहा है।
कोहरे एवं ठंड के चलते शाम होते होते बाजारों सहित गांवो में गलिया सुनी सुनी दिखाई देने लगनी शुरू हो गई है।तेज ठंड के कारण लोग शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं।ठंड के चलते जगह जगह अलाव का सहारा लेते देखा जा सकता है।ठंड के चलते अब धूजणी छूटनी लगी है।तापमान में गिरावट जारी नजर आ रही है।
कोहरे के चलते हाईवे पर भी आवागमन प्रभावित नजर आ रहा है। कोहरे में वाहन बहुत ही कम चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोहरे के दौरान वाहन रेंगते हुए चलते नजर आ रहे हैं।
पिछले दो दिनों से तो सूर्यदेव भी नही के बराबर दर्शन दे रहा है जिसके चलते दिन भर ठंड का प्रकोप नजर आ रहा है।

कोहरे के बीच हाईवे पर रेंगते हुए चलते नजर आए वाहन चालकों को लेना पड़ा हेड लाइट का सहारा।
कड़ाके की ठंड के चलते सातलेरा स्थित तावनिया चौक में अलाव जलाकर सर्दी से बचाव का जतन करते हुए ग्रामीण ।
जगह जगह अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते हुए नजर आए ग्रामीण ।
कड़ाके की ठंड से छूटने लगी धूजणी अलाव बना सहारा ।
लगातार आ रहा कोहरा फसलों के लिए साबित हो रहा संजीवनी बूटी मिल रहा फसलों को भरपूर फायदा।
हाड़ कंपाने वाली सर्दी में हर किसी की धूजणी छूटनी लगी है अलाव जलते हुए देख पशु भी सर्दी से राहत पाने की कोशिश करता नजर आया।
श्री डूंगरगढ़ अंचल में लगातार कोहरे के चलते लहलाती सरसों की फसल ।
पुन्दलसर गांव में वृद्धजन अलाव का सहारा लेकर सर्दी से अपने आपको बचाते हुए।
  • Related Posts

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    समाचार गढ़ | 2 मार्च 2026 भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने टी-20 सुपर-8 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश…

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। राजस्थान में होली और धुलंडी को लेकर अवकाश की स्थिति स्पष्ट कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights